लाइव न्यूज़ :

Infinix Smart 2 फुलव्यू डिस्प्ले व 13 मेगापिक्सल रियर कैमरे के साथ लॉन्च, कीमत 5999 रुपये

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 2, 2018 19:08 IST

Infinix Smart 2 के दोनों ही वेरिएंट 10 अगस्त से एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेंगे। स्मार्टफोन रेड, ब्लू, ब्लैक और गोल्ड रंग में उपलब्ध होगा।

Open in App
ठळक मुद्देInfinix Smart 2 की भिड़ंत Xiaomi Redmi 5A और Moto C Plus सेड्यूल सिम इनफिनिक्स स्मार्ट 2 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है10 अगस्त से Flipkart पर मिलेगा Infinix Smart 2

नई दिल्ली, 2 अगस्त: Infinix ने नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में अपना नया स्मार्टफोन Smart 2 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने  Infinix Smart 2 की मार्केटिंग 'इंडिया का नया सुपरस्टार' के तौर पर की है। फोन में एचडी+ 'फुलव्यू' डिस्प्ले और क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इनफिनिक्स स्मार्ट 2 की शुरूआती कीमत 5,999 रुपये है। भारतीय बाजार में पहले से मौजूद एंट्री लेवल स्मार्टफोन  Xiaomi Redmi 5A, Moto C Plus और Samsung Galaxy On5 जैसे कंपनियों की डिवाइस से इसकी सीधी टक्कर होगी। कंपनी ने सेल्फी के दिवानों के लिए खास तौर पर इस स्मार्टफोन पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है जो ड्यूल एलईडी फ्लैश से लैस है।

Infinix Smart 2 की कीमत और उपलब्धता

इनफिनिक्स स्मार्ट 2 के 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 5,999 रुपये है। वहीं, दूसरी ओर 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये है। कंपनी जियो के साथ साझेदारी के चलते 2,200 रुपये कैशबैक और 6 महीने के लिए हंगामा म्यूजिक का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी ऑफर कर रही है। दोनों ही वेरिएंट 10 अगस्त से एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेंगे। स्मार्टफोन रेड, ब्लू, ब्लैक और गोल्ड रंग में उपलब्ध होगा।

Infinix Smart 2 के स्पेसिफिकेशन्स    

फोन की स्क्रीन  5.45 इंच एचडी की है जो एक आई केअर फीचर के साथ आती हैं। फोन में 2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज का विकल्प मिलेगा। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से फोन की स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Infinix Smart 2 में ड्यूल एलईडी फ्लैश और अपर्चर/एफ 2.0 के साथ 8MP का सेल्फी कैमरा है। फोन का रियर कैमरा अपर्चर/एफ 2.0, पीडीएएफ, ड्यूल एलईडी फ्लैश के साथ 13MP का है।

इन्फिनिक्स स्मार्ट 2 ड्यूल 4जी सपोर्ट फोन है जिसमे एक साथ दोनों सिम कार्ड पर 4जी का मजा लिया सकता है। फोन 8.1  ऐंड्रॉयड पर चलता है। फोन में फेस अनलॉक फीचर भी है।

टॅग्स :इनफिनिक्सस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारअमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति में चीन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचा भारत, शिपमेंट में 240 प्रतिशत की भारी वृद्धि

भारतUP: दारुल उलूम देवबंद में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक

टेकमेनियासवाल स्मार्टफोन का नहीं, स्मार्ट नजरिये का है !

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए