लाइव न्यूज़ :

चीन के ऐप CamScanner की जगह इस्तेमाल कर सकते हैं भारतीय Photostat ऐप, आसानी से कर सकेंगे PDF फाइल में कंवर्ट

By अनुराग आनंद | Updated: August 12, 2020 16:24 IST

प्ले स्टोर पर मौजूद फोटो स्टेट ऐप चीन के ऐप कैम स्कैनर का एक बेहतर विकल्प बनकर पिछले कुछ माह में उभरा है।

Open in App
ठळक मुद्देइस ऐप के माध्यम से आप किसी भी डॉक्यूमेंट्स या कागज का अपने फोन के कैमरा से फोटो लेकर उसे आसानी से पीडीएफ फाइल में कंवर्ट कर पाएंगे। फोटो स्टेट ऐप के माध्यम से आप अपने किसी भी फाइल को आसानी से साझा किया जा सकता है। भारतीय ऐप होने की वजह से किसी भी तरह के फाइल को कंवर्ट करते समय डेटा सुरक्षा को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है।

नई दिल्ली: भारत सरकार ने चीन के 59 से अधिक ऐप को बैन कर दिया गया। नरेंद्र मोदी सरकार ने बताया कि भारतीय यूजर्स के डेटा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। टिकटॉक समेत कई ऐसे ऐप को बैन किया गया जिसे करोड़ों लोग देश भर में इस्तेमाल कर रहे थे। 

एक ऐसा ही लोकप्रिय ऐप कैम स्कैनर भी था। देश भर में इस ऐप के माध्यम से फाइल को एक फॉर्मेट से दूसरे फॉर्मेट में बदलने आदि के लिए करोड़ों की संख्या में लोग इस्तेमाल कर रहे थे। इस ऐप के बैन होने के बाद भारतीय इंटरनेट यूजर्स इसी तरह के दूसरे ऐप की तालाश कर रहे थे। 

आपको बता दें कि प्ले स्टोर पर मौजूद फोटो स्टेट ऐप चीन के ऐप कैम स्कैनर का एक बेहतर विकल्प बनकर पिछले कुछ माह में उभरा है। इस ऐप के माध्यम से आप किसी भी डॉक्यूमेंट्स या कागज का अपने फोन के कैमरा से फोटो लेकर उसे आसानी से पीडीएफ फाइल में कंवर्ट कर पाएंगे। 

यही नहीं इस ऐप के माध्यम से आप अपने किसी भी फाइल को अपने किसी दोस्त या ऑफिस के लोगों के साथ भी आसानी से शेयर कर पाएंगे। यह ऐप भारतीय है, ऐसे में डेटा सुरक्षा को लेकर भी ज्यादा परेशान होनी की जरूरत नहीं है। 

इस ऐप को आप हिंदी या अंग्रेजी किसी भी भाषा में इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरह हिंदी भाषा में होने की वजह से किसी भी फाइल को कंवर्ट करने में आपको ज्यादा परेशानी नहीं होती है। 

इस ऐप की सबसे अच्छी बात यह है कि यूज करते समय आपको किसी तरह का ऐड नहीं दिखाया जाता है। ऐसे में आप किसी फाइल को कंवर्ट करते समय अपना काम बिना किसी व्यवधान के करते हैं। आपको फाइल पर किसी तरह के वॉटर मार्क के निशान भी नहीं होते हैं।

टॅग्स :ऐपऐपस्टोरचीनटिक टोक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की