लाइव न्यूज़ :

टिकटॉक के साथ IIM का करार, वीडियो से पढ़ाया जाएगा मार्केटिंग और मैनजमेंट का पाठ

By भाषा | Updated: January 17, 2020 11:51 IST

IIM इंदौर मैनेजमेंट से जुड़े लोगों, सरकारी अधिकारियों, कारोबारियों और उद्यमियों को प्रशिक्षित करता है। इन लोगों को विशेष जरूरतों के मुताबिक भी वीडियो मॉड्यूल तैयार किए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देआईआईएम इंदौर के निदेशक प्रो. हिमांशु राय ने कहा, हमें उम्मीद है कि नये जमाने के प्लेटफॉर्म टिकटॉक के साथ हमारे गठजोड़ से युवाओं के कौशल विकास में मदद मिलेगी।टिकटॉक के साथ मिलकर संचार, संवाद, रणनीति, मार्केटिंग आदि प्रबंधन संबंधी विषयों पर छोटे-छोटे वीडियो मॉड्यूल तैयार किए जाएंगे।

इंदौर के भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम-इंदौर) ने वीडियो शेयरिंग ऐप टिकटॉक से बृहस्पतिवार को हाथ मिलाया। इस गठजोड़ के तहत छोटे-छोटे वीडियो बनाकर विद्यार्थियों और प्रशिक्षणार्थियों को प्रबंधन का ककहरा सिखाया जायेगा। आईआईएम इंदौर के निदेशक प्रो. हिमांशु राय ने बताया, “ हमने टिकटॉक के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये हैं। हम टिकटॉक के साथ मिलकर संचार, संवाद, रणनीति, मार्केटिंग आदि प्रबंधन संबंधी विषयों पर छोटे-छोटे वीडियो मॉड्यूल तैयार करेंगे।"उन्होंने बताया कि इन वीडियो मॉड्यूलों को आईआईएम इंदौर अपने अलग-अलग पाठ्यक्रमों में लागू करेगा। चूंकि संस्थान प्रबंधन पेशेवरों, सरकारी अधिकारियों, कारोबारियों और उद्यमियों को प्रशिक्षित भी करता है। लिहाजा इन वर्गों की विशेष जरूरतों के मुताबिक भी वीडियो मॉड्यूल तैयार किये जायेंगे।राय ने कहा, "हमें उम्मीद है कि नये जमाने के प्लेटफॉर्म टिकटॉक के साथ हमारे गठजोड़ से युवाओं के कौशल विकास में मदद मिलेगी जिससे आगे चलकर देश की अर्थव्यवस्था को भी लाभ होगा।"

टॅग्स :टिक टोकइंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंटइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

क्राइम अलर्टइंदौर में खौफनाक हादसा: पिता-पुत्र ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक को कार से कुचलकर मार डाला, Airbnb पेंटहाउस विवाद से भड़का खूनी खेल, 13 मार्च को फ्लैट में हुई थी शिफ्ट?

भारतआसाराम बापू इलाज के लिए इंदौर पहुंचे, बेटे नारायण साईं पेशी पर कोर्ट में पेश, पिता-पुत्र का एक ही शहर में संयोग

क्राइम अलर्टIndore: ग्राफिक्स डिजाइनर के पास मिला 12.87 ग्राम ड्रग्स, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को दबोचा

भारतIndore fire: रबर कारोबारी सहित 7 की जलकर दर्दनाक मौत, बिहार से इलाज के लिए आए थे परिजन

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की