लाइव न्यूज़ :

Idea का यह प्लान एयरटेल और जियो का देगा टक्कर, मिल रहा अनलिमिटेड कॉल, डाटा और SMS

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: February 19, 2018 14:00 IST

कंपनी की वेबसाइट और माय आइडिया ऐप्लिकेशन पर इस प्लान को लिस्ट किया जा चुका है।

Open in App
ठळक मुद्दे109 रुपये का प्रीपेड पैक लॉन्च, जो 'अनलिमिटेड' कॉल की सुविधा से लैस है1 जीबी 4जी/ 3जी डेटा और हर दिन 100 लोकल-नेशनल एसएमएस मिलेगा

नई दिल्ली, 19 फरवरी। टेलिकॉम कंपनियों में डाटा को लेकर चल रही वॉर खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि, इस वॉर से यूजर्स को काफी फायदा मिल रहा है। इससे प्रीपेड और पोस्टपेड यूजर्स को कई प्राइस कैटेगिरी में प्लान मिलते हैं। इसी के तहत आइडिया ने अपना एक नया प्लान पेश किया है। आइडिया के 109 रुपये वाले टैरिफ प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डाटा और एसएमएस की सुविधा मिलेगी।

हालांकि कंपनी ने इस प्लान को बिना किसी प्रमोशन के लॉन्च किया है। लेकिन कंपनी की वेबसाइट और माय आइडिया ऐप्लिकेशन पर इस प्लान को लिस्ट किया जा चुका है।

Idea का ये प्लान किस तरह देगा Airtel और Jio को टक्कर

आइडिया का 109 रुपये वाला प्लान

आइडिया के इस प्लान के तहत यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग (लोकल, एसटीडी और रोमिंग) की सुविधा दी जाएगी। इसमें कॉलिंग में 250 मिनट हर दिन और 1000 मिनट हर हफ्ते के लिए लिमिटेड है। इसके अलावा 1GB 3G/4G डाटा और कुल 100 SMS (लोकल और नेशनल) मिलेंगे। इस प्लान की वैलिडिटी 14 दिनों की होगी। आपको बता दें कि कंपनी का यह प्लान फिलहाल सिर्फ आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सर्किल के लिए ही लॉन्च किया गया है।

जियो का 98 रुपये वाला प्लान

आइडिया के इस प्लान के मुकाबले रिलायंस जियो के 98 रुपये वाले प्लान की बात करें तो जियो का यह प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर को कुल 2.1GB डाटा मिलता है। यानी की रोज के .15GB डाटा इस्तेमाल किया जा सकेगा। डाटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड 64 केबीपीएस हो जाएगी। इसके अलावा, यूजर्स को इस प्लान में लोकल, एसटीडी और रोमिंग में अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर मिलता है। इसके साथ ही रोज के 140 फ्री एसएमएस मिलते हैं, जिन्हें लोकल और नेशनल इस्तेमाल किया जा सकता है। इस प्लान की सबसे खास बात है कि यूजर्स को जियो ऐप पर फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।

एयरटेल का 23 रुपये वाला प्लान

इससे पहले एयरटेल अपने ग्राहकों को 23 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉल के साथ 200 एमबी डाटा और 100 एसएमएस दे रही है। इसकी वैधता 2 दिन कि होती है। अगर आप इस प्लान का यूज करना चाहते हैं तो आप एयरटेल मोबाइल ऐप या वेबसाइट से रीचार्ज कर सकते है। इसके अलावा यह रीचार्ज पैक कॉम्बो ऑफर सेक्शन में मौज़ूद है।

टॅग्स :आईडियाजिओएयरटेलटैरिफ प्लान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की