लाइव न्यूज़ :

Huawei Nova 3i भारत में पहली बार बिकेगा आज, डिस्काउंट और एक्सचेंज समेत मिल रहे ये ऑफर्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 7, 2018 11:12 IST

हुआवे नोवा 3आई में 6.3 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले और फोटोग्राफी के लिए ड्यूल रियर सेंसर मौजूद है। बता दें कि पिछले महीने 18 जुलाई को हैंडसेट निर्माता कंपनी हुवावे ने नोवा 3आई को लॉन्च किया था।

Open in App
ठळक मुद्देHuawei Nova 3i हाईसिलिकॉन किरिन 710 चिपसेट से है लैसHuawei Nova 3i की प्री-बुकिंग करने वालों को 1000 रुपये की छूटहुवावे नोवा 3आई की कीमत 20,990 रुपये है

नई दिल्ली, 7 अगस्त:स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुआवे के हाल ही में लॉन्च हुए स्मार्टफोन नोवा 3आई की आज पहली सेल आयोजित की गई है। यह सेल भारत में ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर दोपहर 12 बजे शुरू होगी। फोन की खासियत पर नजर डालें तो हुआवे नोवा 3आई की प्री-बुकिंग लॉन्च वाले दिन से ही शुरू हो गई थी। हुआवे नोवा 3आई में 6.3 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले और फोटोग्राफी के लिए ड्यूल रियर सेंसर मौजूद है। बता दें कि पिछले महीने 18 जुलाई को हैंडसेट निर्माता कंपनी हुवावे ने नोवा 3आई को लॉन्च किया था। Huawei Nova 3i हाईसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर से लैस है।

Huawei Nova 3i की कीमत और लॉन्च ऑफर

हुआवे नोवा 3आई के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट की कीमत 20,990 रुपये है। फोन की प्री-बुकिंग करने वाले लोगों को कंपनी 1,000 रुपये की छूट दे रही है। अमेजन इंडिया पर एक्सचेंज ऑफर, बिना ब्याज वाली ईएमआई, जियो की तरफ से 1200 का कैशबैक और 100 जीबी अतिरिक्त डेटा दिया जा रहा है। यह स्मार्टफोन ब्लैक और पर्पल कलर वेरिएंट में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Huawei Nova 3i स्पेसिफिकेशन

इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एलटीपीएस पैनल है। यह 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 409 पीपीआई की पिक्सल डेनसिटी से लैस है। स्मार्टफोन में कंपनी के अपने ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम और स्टोरेज पर आधारित तीन विकल्प हैं- 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज। तीनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के साथ आते हैं। ड्यूल-सिम हुवावे नोवा 3आई आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.2 पर चलता है।

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो हुवावे नोवा 3आई में वर्टिकल पोज़ीशन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर भी डुअल कैमरा सेटअप ही है। यहां पर 24 मेगापिक्सल का एक सेंसर 2 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ जुगलबंदी में है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.2 एलई, यूएसबी 2.0, ग्लोनास और जीपीएस शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर Huawei Nova 3i का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन में  3340 एमएएच की बैटरी है।

 

टेक्नोलॉजी और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट! 

टॅग्स :हुआवेअमेजनस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

कारोबारAmazon layoffs: अमेज़न अगले तीन महीनों में दूसरे राउंड में 16,000 नौकरियां करेगा खत्म, AI विस्तार योजना के बीच ई-कॉमर्स दिग्गज का यह बड़ा कदम

कारोबारआपने खराब टीवी दिया, उपभोक्ता को 35000 रिफंड करो?, उपभोक्ता आयोग ने ई-कॉमर्स विक्रेता अमेजन को दिया निर्देश

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की