लाइव न्यूज़ :

6GB रैम और तीन रियर कैमरे वाला Huawei Maimang 8 लॉन्च, जानें क्या है कीमत

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 6, 2019 15:47 IST

हुआवे मायमैंग 8 काफी हद तक हाल ही में लॉन्च किए गए Huawei P Smart+ (2019) से मिलता जुलता है। हालांकि दोनों में रैम और स्टोरेज का अंतर है।

Open in App
ठळक मुद्देHuawei Maimang 8 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है8 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है Huawei Maimang 8 मेंहुआवे मायमैंग 8 की कीमत 1,899 चीनी युआन (करीब 19,000 रुपये) है

चीन की स्मार्टफोन मेकर कंपनी Huawei ने अपने नए स्मार्टफोन Huawei Maimang 8 को लॉन्च कर दिया है। हुआवे के इस नए स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरे और 6 जीबी रैम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फिलहाल इस फोन को चीन में लॉन्च किया गया है।

स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के मामले में हुआवे मायमैंग 8 काफी हद तक हाल ही में लॉन्च किए गए Huawei P Smart+ (2019) से मिलता जुलता है। हालांकि दोनों में रैम और स्टोरेज का अंतर है। Maimang 8 में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज है। वहीं, हुआवे पी स्मार्ट+ (2019) 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।

Huawei Maimang 8

Huawei Maimang 8 की कीमत

चीनी बाजार में इस फोन की कीमत 1,899 चीनी युआन (करीब 19,000 रुपये) है। इस कीमत पर आपको फोन का 6 जीबी रैम वेरिएंट मिलेगा। फोन को मिडनाइट ब्लैक और सफायर ब्लू कलर में लिस्ट किया गया है। भारत में इस फोन को कब तक लॉन्च किया जाएगा फिलहाल इस बात की कोई जानकारी नहीं मिली है।

Huawei Maimang 8 स्पेसिफिकेशन

इसमें 6.21 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में किरिन 710 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। ड्यूल-सिम हुआवे मायमैंग 8 एंड्रॉयड पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0 पर चलता है।

Huawei Maimang 8

Huawei Maimang 8 तीन रियर कैमरे से लैस है। पिछले हिस्से पर 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। फ्रंट पैनल पर नॉच में 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। कैमरा एआई से लैस है।

Huawei के लेटेस्ट फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन का डाइमेंशन 155.2x73.4x7.95 मिलीमीटर है और वज़न 160 ग्राम। कनेक्टिविटी फीचर में माइक्रो यूएसबी पोर्ट, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं।

टॅग्स :हुआवेस्मार्टफोनमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की