लाइव न्यूज़ :

हुआवेई का ऑनर 9एक्स प्रो बिना गूगल सर्विस के होगा लॉन्च, प्ले स्टोर की मिट जाएगी पहचान

By भाषा | Updated: March 16, 2020 17:55 IST

हुआवेई का ऑनर 9एक्स प्रो ऐसा पहला फोन होगा जो बिना गूगल मोबाइल सर्विसेज के देश में बेचा जाएगा। इसमें हुआवेई मोबाइल सर्विसेज होगा।

Open in App
ठळक मुद्देहुआवेई गूगल ऐप्स के विकल्प के तौर पर एक अरब डॉलर के निवेश से अपना मोबाइल सर्विसेज विकसित कर रही है। कंपनी का दावा है कि हुआवेई ऐप गैलरी से 10 लाख डेवलपर जुड़े हैं।

स्मार्टफोन निर्माता ऑनर ने एंड्रॉयड आधारित मोबाइल फोन को मार्च के अंतिम सप्ताह से भारत में गूगल मोबाइल सर्विसेज के बिना ही बेचने का निर्णय लिया है। चीन सहित कुछ देशों के साथ प्रौद्योगिकी व्यापार पर अमरीकी पाबंदी के चलते उसे इस तरह की बाजार रणनीति अपनायी है।हुआवेई एंड ऑनर इंडिया के उपभोक्ता कारोबार समूह के अध्यक्ष चार्ल्स पेंग ने कहा कि हॉनर 9एक्स प्रो भारत में कंपनी का पहला डिवाइस होगा, जिसमें हुआवेई मोबाइल सर्विसेज होगा। हुआवेई गूगल ऐप्स के विकल्प के तौर पर एक अरब डॉलर के निवेश से अपना मोबाइल सर्विसेज विकसित कर रही है।पेंग ने कहा, ‘‘ऑनर 9एक्स प्रो पहला ऑनर स्मार्टफोन होगा जिसमें गूगल प्ले स्टोर नहीं होगा और इसकी जगह हुआवेई ऐप गैलरी होगा। यह दुनिया के शीर्ष तीन ऐप स्टोर में एक है। हमने पिछले महीने वैश्विक स्तर पर 9एक्स प्रो को ऑनलाइन लांच किया है और इस महीने के अंत तक भारत में इसे लाने के लिये पूरी तरह से तैयार हैं।’’कंपनी का दावा है कि हुआवेई ऐप गैलरी से 10 लाख डेवलपर जुड़े हैं। कंपनी एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल जारी रखेगी, क्योंकि यह एक ओपन सोर्स प्लेटफॉर्म है और किसी भी कंपनी द्वारा इस्तेमाल के लिये उपलब्ध है। ऑनर एंड्रॉयड पर आधारित अपना ऑपरेटिंग सिस्टम विकसित करेगी।

टॅग्स :हुआवेहॉनरस्मार्टफोनगूगल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए