लाइव न्यूज़ :

इस तरीके से WhatsApp में कोई भी नहीं पढ़ पाएगा आपके पर्सनल चैट, बस करना होगा ये काम

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: February 15, 2018 17:34 IST

अगर आप चाहते हैं कि उन चैट्स को आपके अलावा कोई दूसरा देख या पढ़ न पाएं तो यह खबर आपके लिए है।

Open in App

नई दिल्ली। लोग अपने स्मार्टफोन में सबसे पॉपुलर ऐप व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं। व्हाट्सऐप यूजर्स की सबसे पहली पसंद बनता जा रहा है। ऐसे में व्हाट्सऐप में आपके कई पर्सनल चैट्स होंगे जिन्हें आप सेफ रखना चाहते हैं। इन चैट में आपकी गर्लफ्रेंड या किसी खास दोस्त के चैट होंगे जिनको आप लॉक करना चाहते हैं। अगर आप चाहते हैं कि उन चैट्स को आपके अलावा कोई दूसरा देख या पढ़ न पाएं तो यह खबर आपके लिए है। यहां हम आपको ऐसी ट्रिक्स के बारें में बताने जा रहें है जो आपके इस काम में मदद करेगी।

सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से WhatsApp Chat Locker नाम की यह ऐप डाउनलोड करना होगा। ऐप को डाउनलोड करने के बाद इसे ओपन करें। इसमें आपको अपना एक पासवर्ड सेट करना होगा। ऐसे में जब भी कोई दूसरा व्यक्ति आपकी प्राइवेट चैट को ओपन करने की कोशिश करेगा तो उससे सबसे पहले पासवर्ड देना होगा। बता दें कि इसे आपके अलावा ऐप को कोई दूसरा नहीं खोल सकता। इस ऐप की खास बात है कि यूजर को इसके लिए पूरे व्हाट्सऐप को लॉक नहीं करना होगा। इसका इस्तेमाल कर आप किसी खास चैट को लॉक कर सकते हैं।

WhatsApp Chat Locker को कैसे करें इस्तेमाल

1. आपको सबसे पहले ऐप को गूगल प्ले स्टोर से अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करना होगा। ऐप को इंस्टॉल करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा। पेज ओपन होते ही आपसे पासवर्ड सेट करने को कहा जाएगा। अब पासवर्ड सेट करके उसमें अपनी सुविधा के लिए कोई हिंट दे दें। इसके बाद OK पर क्लिक करना होगा।

2. अब आपके सामने दूसरा एक पेज ओपन होगा। पेज के नीचे आपको + का आइकन दिखेगा, उस पर क्लिक करें। अब नए पेज पर Lock Whatsapp Chats पर टैप करें।

3. इस प्रोसेस के बाद आपके पास पासवर्ड प्रोटेक्शन का मैसेज आएगा उसमें OK पर क्लिक कर दे। अब फोन सेटिंग के Accesibility ऑप्शन में जाकर ऐप को इनेबल करें।

4. अब दोबारा ऐप में जाएं और फिर से + आइकन पर क्लिक कर Lock Whatsapp Chats पर टैप करें। नया मैसेज आएगा उस पर OK कर दें। OK करते ही आपका व्हाट्सऐप ओपन हो जाएगा।

5. अब अपने व्हाट्सऐप कॉन्टैक्ट में जिसके भी चैट को आप लॉक करना चाहते हैं उस पर टैप करें। आपके पास Conversation लॉक का मैसेज आएगा। अब आपकी चैट लॉक हो चुकी है, जिसे दूसरा कोई खोल नहीं सकेगा।

6. बता दें कि चैट को अनलॉक करने के लिए आपको ऐप में जाकर उसमें अपना पासवर्ड डालना होगा। आपने जिस चैट को अनलॉक किया है उसका नाम दिखाई देगा। उस पर टैप करते ही आपको अनलॉक का मैसेज आएगा। उस पर OK करें। OK पर टैप करते ही चैट अनलॉक हो जाएगी।

टॅग्स :व्हाट्सऐपस्मार्टफोनमोबाइलएंड्रॉयड ऐप्सटिप्स एंड ट्रिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की