लाइव न्यूज़ :

गूगल का ये एप आपके चारों तरफ बना देगा 2 मीटर का घेरा, कोरोना से बचाव में करेगा मदद

By रजनीश | Updated: May 31, 2020 12:09 IST

गूगल ने इस ऐप के बारे में बताते हुए कहा, 'Sodar ऐप WebXR का इस्तेमाल करता है और आपके आसपास विजुअल डिस्टेंसिंग गाइडलाइन्स दिखाता है।' 

Open in App
ठळक मुद्देगूगल के इस ऐप का नाम Sodar रखा गया है और इसे लोगों के बीच फिजिकल डिस्टेंसिंग बनाए रखने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है।इस ऐप की मदद से पता चल जाएगा कि कोई दूसरा व्यक्ति दो मीटर की दूरी के अंदर खड़ा है और डिस्टेंसिंग को फॉलो नहीं कर रहा है। 

कोरोना वायरस से बचाव के लिए फिजिकल डिस्टेंसिंग पर जोर दिया जा रहा है। इसमें लोगों को एक दूसरे से उचित दूरी बनाए रखने की सलाह दी जा रही है। अब गूगल ने भी कोरोना से बचाव में लोगों के लिए शानदार 'सोशल डिस्टेंसिंग' ऐप तैयार किया है। इसकी मदद से लोग आपस में दो मीटर की दूरी बनाए रख सकेंगे। 

गूगल का यह ऐप ऑगमेंटेड रिएलिटी (AR) की मदद से आपके चारों ओर एक वर्चुअल रिंग तैयार कर देता है। इसके लिए ऐप स्मार्टफोन के कैमरे का इस्तेमाल करता है।

गूगल के इस ऐप का नाम Sodar रखा गया है और इसे लोगों के बीच फिजिकल डिस्टेंसिंग बनाए रखने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस ऐप की मदद से पता चल जाएगा कि कोई दूसरा व्यक्ति दो मीटर की दूरी के अंदर खड़ा है और डिस्टेंसिंग को फॉलो नहीं कर रहा है। 

फोन के कैमरा के जरिए यह ऐप यूजर के चारों ओर 2 मीटर का एक रिंग तैयार कर देगा और फोन के कैमरा से इस रिंग को देखा जा सकेगा। ऐसे में यदि कोई आपके वर्चुअल रिंग के अंदर आए तो आपको अपने को सुरक्षित रखने के लिए अलर्ट हो जाना चाहिए।

गूगल ने इस ऐप के बारे में बताते हुए कहा, 'Sodar ऐप WebXR का इस्तेमाल करता है और आपके आसपास विजुअल डिस्टेंसिंग गाइडलाइन्स दिखाता है।' 

यदि आप भी गूगल के इस ऐप का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको https://sodar.withgoogle.com/ पर जाना होगा। इसके बाद दिखने वाले क्यूआर (QR) कोड को आपको अपने मोबाइल के कैमरे की मदद से स्कैन करना होगा। 

हालांकि, गूगल का यह ऐप गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं है। अभी यह केवल ऐंड्रॉयड डिवाइसेज पर गूगल क्रोम ब्राउजर की मदद से काम करेगा। QR कोड को स्कैन करने के बाद आप मोबाइल साइट पर चले जाएंगे और वर्चुअल रिंग ऐक्टिवेट हो जाएगी।

टॅग्स :गूगलकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए