लाइव न्यूज़ :

Pan Card: पैन कार्ड बनवाना है बेहद आसान, घर बैठे इस ऐप के जरिए ऐसे करें अप्लाई

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 14, 2019 12:17 IST

आप चाहें तो घर बैठें पैन कार्ड बनवा सकते हैं। पैन कार्ड आवेदन की प्रक्रिया बेहद ही आसान है। हम आपको इस खबर में पैन कार्ड बनाने के आसान तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।

Open in App

भारत में पैन कार्ड सभी लोगों के लिए एक जरूरी डॉक्यूमेंट बन चुका है। पैन कार्ड ((PAN card)) का इस्तेमाल आप किसी भी सरकारी कामों के लिए कर सकते हैं। भारत में ज्यादातर फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के लिए आपको पैन कार्ड की जरूरत होती है। चाहें बैंक अकाउंट ओपन कराना हो या इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना हो। हर जगह PAN card जरूरत होती है।

आप चाहें तो घर बैठें पैन कार्ड बनवा सकते हैं। पैन कार्ड आवेदन की प्रक्रिया बेहद ही आसान है। हम आपको इस खबर में पैन कार्ड बनाने के आसान तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं। लेकिन इस पहले जान लें कि क्या है पैन कार्ड..

यह भी पढ़ें: PF Balance: इन तरीकों से घर बैठें पता करें अपना PF बैंलेंस

pan card

PAN card क्या है (What is Pan Card)

पैन कार्ड एक सरकारी डॉक्यूमेंट है जो कि आयकर विभाग की ओर से प्रमाणित किया जाता है। पैन कार्ड का इस्तेमाल इनकम टैक्स और बड़े बैंकिंग लेनदेन में जरूरी होता है। इसके अलावा अगर आप 50,000 रुपये से ऊपर का ट्रांज़ेक्शन कर रहे है तो भी आपको पैन कार्ड डिटेल देना जरूरी होता है। आधार कार्ड (Aadhar Card), वोटर कार्ड (Voter Card) की तरह ही यह भी एक पहचान पत्र है।

Pan card ऑनलाइन कैसे करें अप्लाई (How to Apply for Pan Card via App)

आप उमंग ऐप के जरिए घर बैठे पैन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: How to Change Addhar address: अगर नहीं है एड्रेस प्रूफ तो घर बैठे ऐसे बदलें अपने Aadhar का एड्रेस, फॉलो करने होंगे ये स्टेप्स

क्या है उमंग ऐप:  Umang App को दूरसंचार मंत्रालय और नेशनल ई-गवर्नेंस डिविजन ने डेवलप किया है। अगर आप भी उंमग ऐप के जरिए पैन कार्ड बनवाना चाहते हैं तो इन स्टेप्स को फॉलो करें।

Umang App

स्टेप 1- सबसे पहले अपने फोन में उमंग ऐप को डाउनलोड करें।

स्टेप 2- अब ऐप ओपन करके MyPan सेक्शन पर जाएं। यहां नया पैन कार्ड अप्लाई करने के लिए फॉर्म 49A को भरें।

स्टेप 3- इस फॉर्म को भर कर सबमिट कर दें और पैन कार्ड की फीस का पेमेंट कर दें। आप ऑनलाइन ही इसके लिए पेमेंट कर सकते हैं।

स्टेप 4- इस ऐप से ही पैन कार्ड स्टेट्स की जानकारी ले सकते हैं।

स्टेप 5- इसके साथ ही अगर आप पैन कार्ड की डिटेल्स में कोई बदलाव करना चाहते हैं, MyPAN में जाकर CSF फॉर्म भरकर जमा कर दें।

टॅग्स :पैन कार्डऐपमोबाइल ऐपटिप्स एंड ट्रिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1 अप्रैल, 2026 से PAN कार्ड आवेदन के नियमों में बदलाव, यहां जानें करदाताओं के लिए नए पैन नियम

भारतMinor PAN Card: घर बैठे ऑनलाइन कैसे बनाएं बच्चों का पैन कार्ड? जानें पूरी प्रोसेस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की