लाइव न्यूज़ :

स्मार्टफोन गुम होने या चोरी होने पर इन आसान स्टेप्स के जरिए ट्रैक करें लोकेशन

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 2, 2019 10:24 IST

हम आपको कुछ आसान तरीकें बता रहें हैं जिनके जरिए आप अपने खोए हुए एंड्रॉयड फोन को खोज सकते हैं।

Open in App

मौजूदा समय में लोगों की पूरी जिंदगी फोन गैजेट्स में सिमट के रह गई है। गैजेट में भी सबसे अहम चीज है स्मार्टफोन।स्मार्टफोन के जरिए आप कहीं भी बैठे अपने जरूरी कामों कर सकते हैं। इसके साथ ही, स्मार्टफोन में कई जरूरी डाटा और डॉक्यूमेंट भी सेव होते हैं जो आपके लिए बेहद जरूरी होते हैं।

ऐसे में आपके फोन का खो जाना या चोरी होना आपके लिए बड़ी परेशानी बन सकता है। हम अपनी इस खबर में आपकी समस्या का समाधान लेकर आए हैं। हम आपको कुछ आसान तरीकें बता रहें हैं जिनके जरिए आप अपने खोए हुए एंड्रॉयड फोन को खोज सकते हैं।

phone lost

आपके खोए हुए एंड्रॉयड फोन को खोजने के लिए इन बातों का होना है जरूरी

1- आपके खोए हुए फोन को तभी ढूंढा जा सकता है जब वो ऑन हो। फोन में आपका गूगल अकाउंट यानी कि जीमेल लॉगइन होना जरुरी है।

2- आपका फोन मोबाइल डेटा या वाई-फाई किसी न किसी इंटरनेट माध्यम से जुड़ा हो।

3- यह ध्यान रखें कि आपके फोन में GPS ऑन रखा हो ताकि फोन के लोकेशन का पता लगाया जा सकेगा। 

4- फोन में फाइंड माय डिवाइस चालू होना जरुरी है।

फोन को इन स्टेप्स से कर सकते हैं सर्च

1. सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर से https://www.google.com/android/find पर जाना है।

2. वेबसाइट के ओपन होते ही अपने ईमेल आईडी से इसमें लॉगइन करें। ध्यान रहें कि यह ईमेल आईडी वो होनी चाहिए जो आपके फोन से रजिस्टर्ड या कनेक्टेड है।

3. लॉगइन होते ही गूगल मैप पर आपके फोन की लोकेशन दिखने लगेगी।

4. इसके साथ ही आपको यहां कई ऑप्शन दिखाई: साउंड प्ले ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपका फोन साइलेंट होने पर भी रिंग करने लगेगा।

5. वहीं, लॉक ऑप्शन पर क्लिक कर डिस्प्ले मैसेज या फोन नंबर को लॉक किया जा सकता है।

6. जबकि, तीसरे विकल्प के तहत डिवाइस से डाटा डिलीट किया जा सकता है।

इस तरह अगर आप फोन को दोबारा ढूंढ ना पाएं, तो कम से कम अपनी निजी जानकारी लीक होने से तो बचा ही सकते हैं।

टॅग्स :मोबाइलस्मार्टफोनएंड्रॉयडगूगल मैपटिप्स एंड ट्रिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की