लाइव न्यूज़ :

किसी का भी Wi-Fi चुटकियों में कर सकते हैं हैक, ये है तरीका

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: February 16, 2018 22:02 IST

इस ट्रिक से आप 5 मिनिट से भी कम समय में Wi-fi का पासवर्ड हैक कर फ्री में इंटरनेट का यूज कर सकते हैं।

Open in App

अक्सर जब आप किसी पब्लिक प्लेस पर होते हैं तो आपको वहां वाईफाई की सुविधा होती है। लेकिन वाईफाई की सुविधा मिलने के बावजूद भी सबसे बड़ी परेशानी होती है कि आपको उसका पासवर्ड नहीं मालूम होता है। इस कारण आप पब्लिक वाईफाई सुविधा का लाभ नहीं उठा पाते हैं। ऐसे में हम आपके लिए एक ट्रिक लेकर आए हैं जो वाईफाई हैक करने में आपको मदद करेगा।

इस ट्रिक से आप 5 मिनिट से भी कम समय में Wi-fi का पासवर्ड हैक कर फ्री में इंटरनेट का यूज कर सकते हैं। इसके लिए आपको फोन में 2 ऐप डाउनलोड करने होंगे। ये ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं।

जानिए वाईफाई पासवर्ड पता करने का प्रॉसेस

Step 1: सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर में जाकर es file explorer को सर्च कर इसे फोन में डाउनलो़ड करें।

Step 2: ऐप को डाउनलोड कर ओपन कर लें।

Step 3: अब इस ऐप से एक्जिट कर फोन की Settings में जाकर About Device में जाएं।

Step 4: About Device में जाकर Status में जाएं।

Step 5: Status में जाने के बाद आपको यहां एक सीरियल नंबर दिखाई देगा। सीरियल नंबर पर टैप कर के उसे कॉपी कर लें। अगर नंबर कॉपी न हो तो उसे याद कर लें या कहीं नोट कर लें।

Step 6: अब ऐप में वापस जाएं। Es file explorer file manager में जाकर internal storage पर जाएं।

Step 7: फोन के इंटरनल स्टोरेज में जाने पर आपको ऊपर की तरफ तीन डॉट दिखाई देंगे। इस पर टैप करना होगा।

Step 8: अब आपके सामने खुली विंडो में आपको New का ऑप्शन दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें।

Step 9: अब आपने पहले File पर जो सीरियल नंबर कॉपी किया है उसे यहां पेस्ट कर ओके पर टैप कर दें।

Step 10: ध्यान रहें कि File पर ही क्लिक करना है, Folder पर नहीं।

Step 11: फाइल में अब आप नजर आएगा कि ऊपर में सीरियल नंबर के नाम की फाइल बन गई है।

Step 12: एक बार फिर से आप गूगल प्ले स्टोर पर जाएं और WPS WPA TESTER ऐप को डाउनलोड करें। यहां आपसे ऐप कुछ परमीशन मांगेगा जिसे आपको OK करना होगा।

Step 13: इसके बाद ऐप पर जाकर पहले आइकन पर क्लिक करें। अब ऐप वाईफाई स्कैन करेगा।

Step 14: अब आपके सामने उन वाईफाई लिस्ट आ जाएगी जो आपके आस-पास उपलब्ध है।

Step 15: जिन वाईफाई पर हरे या पीले रंग का लॉक दिखाई देगा उन्हें ही हैक किया जा सकता है। नजर आ रहे इन वाईफाई के सामने के लॉक पर टैप करें।

Step 16: हमने यहां jio के वाईफाई पर टैप किया है।

Step 17: वाईफाई पर टैप करने के बाद आपके सामने एक विंडो ओपन होगी आपको Connect Automatic Pin ऑप्शन पर टैप करना होगा।

Step 18: अब आपका फोन क्लिक किए हुए वाईफाई से ऑटोमेटिक कनेक्ट हो जाएगा। अगर आपके फोन में Root का विकल्प नजर आ रहा है तो आप पासवर्ड भी पता कर सकते हैं। अगर रूट का ऑप्शन नहीं है तो फोन सीधे कनेक्ट हो जाएगा।

Step 19: पूरी प्रकिया के बाद आपका फोन वाईफाई से कनेक्ट हो चुका है।

टॅग्स :वाईफाईमोबाइलस्मार्टफोनएंड्रॉयडऐपटिप्स एंड ट्रिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की