लाइव न्यूज़ :

5% में भी 1 घंटे चलेगी आपके स्मार्टफोन की बैटरी, करनी होगी ये सेटिंग

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 19, 2018 13:23 IST

ये सेटिंग आपके लिए उस समय ज्यादा फायदेमंद होगी जब आप कहीं ऐसी जगह फंसे हो जहां आप फोन को चार्ज नहीं कर सकते।

Open in App

क्या आप स्मार्टफोन की बैटरी जल्द खत्म होने से परेशान हैं? आजकल स्मार्टफोन की बैटरी ज्यादा समय तक न चलने के कारण यूजर्स को जरूरी समय में परेशान होना पड़ता है। ऐसे में हम आपको फोन की ऐसी सेटिंग के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आपके फोन की बैटरी 5% रहने पर भी 1 घंटे तक चल जाएगी।

इसके लिए आपके फोन की सेटिंग में कुछ बदलाव करने होंगे। ये सेटिंग आपके लिए उस समय ज्यादा फायदेमंद होगी जब आप कहीं ऐसी जगह फंसे हो जहां पर फोन को चार्ज नहीं कर सकते। ऐसे में आप फोन की इस सेटिंग को ऑन करके बैटरी बचा सकते हैं।  

ज्यादातर फोन्स में ये सेटिंग पहले से ऑन होती है या कुछ फोन्स में इसे ऑन करना पड़ता है। पर इसके लिए आपको स्मार्टफोन की सेटिंग ऑप्शन में जाकर इसे चेक करना पड़ेगा।

स्मार्टफोन की इस सेटिंग में बदलाव कर बैटरी को कर सकते हैं दुरुस्त

स्टेप 1- सबसे पहले फोन की सेटिंग में जाना होगा। यहां आपको बैटरी का ऑप्शन नजर आएगा। उस पर टैप करें।

स्टेप 2- बैटरी सेटिंग में जाने के बाद यहां आपको Battery Saver का ऑप्शन मिलेगा जिसे आप ON कर दें। इसको ऑन करने के बाद आपके फोन की 5% बैटरी भी 1 घंटे तक चल जाएगी।

कई स्मार्टफोन की बैटरी लो होने पर फोन में Battery Saver सेटिंग को ON करने का पॉप-अप आता है। आप चाहें तो उसे वहां से डायरेक्ट On कर सकते हैं।

कुछ फोन्स में ये Power Saving Mode नाम से ऑप्शन मिलेगा। इस ऑप्शन को आप चाहे तो हमेशा ऑन करके रख सकते हैं। ये फोन की बैटरी को बचाता है।

टॅग्स :स्मार्टफोनमोबाइलटिप्स एंड ट्रिक्सटेक न्यूज़टेक्नोलॉजी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की