लाइव न्यूज़ :

Whatsapp पर नहीं दिखाना चाहते हैं रियल Last Seen, इस ट्रिक से गर्लफ्रेंड को नहीं लगेगी भनक

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 18, 2018 18:51 IST

हम आपके लिए एक मजेदार ट्रिक लेकर आए हैं जिसके जरिए आप व्हाट्सऐप पर फेक Last Seen बना सकते हैं।

Open in App

व्हाट्सऐप दुनिया की एक पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है। व्हाट्सऐप अपने यूजर्स की सुविधा के लिए हर रोज नए-नए फीचर्स जारी करता रहता है। जहां एक ओर लोगों में इस ऐप के प्रति क्रेज बढ़ता जा रहा है वहीं दूसरी तरफ व्हाट्सऐप के कुछ फीचर्स यूजर्स के लिए बड़ी परेशानी पैदा कर देते हैं। व्हाट्सऐप में ऐसा ही एक फीचर है Last Seen। ऐप के इस फीचर से यूजर्स को काफी परेशानियां भी झेलनी पड़ती है।

उदाहरण के तौर पर अगर आप व्हाट्सऐप पर कुछ काम के लिए ऑनलाइन आए हैं, लेकिन अपने दोस्त के मैसेज का रिप्लाई करने का समय आपको नहीं मिला तो ऐसे में हो सकता है कि आपका दोस्त आपसे नाराज हो जाए और आपकी दोस्ती में खटास आ सकती है। साथ ही यदि आप अपने लास्ट सीन को हाईड करते हैं तो आप भी किसी का लास्ट सीन नहीं देख पाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy S9 व Galaxy S9+ भारत में आज होंगे लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

ऐसे में हम आपके लिए एक मजेदार ट्रिक लेकर आए हैं जिसके जरिए आप व्हाट्सऐप पर फेक Last Seen बना सकते हैं।

व्हाट्सऐप में ले मैसेज का बैकअप

व्हाट्सऐप में फेक लास्ट सीन क्रिएट करने के लिए आपको सबसे पहले अपने व्हाट्सएप मैसेज का बैकअप लेना होगा। बैकअप लेने के लिए आपको व्हाट्सऐप में सेटिंग्स में जाना होगा। फिर व्हाट्सऐप के चैट सेटिंग्स में जाएं और इसके बाद बैकअप कन्वर्सेशन का ऑप्शन सेलेक्ट करें। बैकअप लेने के बाद दिए गए दूसरे स्टेप्स को फॉलो करें।

महज 5 स्टेप्स में व्हाट्सऐप में फेक सीन को करें क्रिएट

स्टेप 1- इसके लिए आपको फोन में GBWhatsApp+Apk ऐप डाउनलोड करना होगा। आपको बता दें कि ये व्हाट्सऐप का ही एक मॉडिफाइड वर्जन है। आपको इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद आपको इसे ओरिजनल व्हाट्सऐप से रिप्लेस करना होगा।

स्टेप 2- GBWhatsApp+Apk को डाउनलोड करने के बाद फोन में इंस्टॉल करें। इसके बाद इस ऐप को खोल कर मेन्यू पर क्लिक करें।

स्टेप 3- ऐप को ओपन करने के बाद यहां आपको कई ऑप्शन मिलेंगे। यहां आपको प्राइवेसी ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।

इसे भी पढ़ें: व्हाट्सऐप पर की ऐसी गलती तो खानी पड़ सकती है जेल की हवा, ऐसे बचें...

स्टेप 4- यहां आपको हाईड ऑनलाइन स्टेट्स का ऑप्शन नजर आएगा, जिस पर टैप करना है।

स्टेप 5- जैसे ही आप हाईड ऑनलाइन स्टेट्स पर टैप करेंगे आपका Last Seen रिकॉर्ड हो जाएगा और वही टाइम आपके Last Seen के तौर पर शो होगा।

टॅग्स :व्हाट्सऐपएंड्रॉयड ऐप्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतRepublic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें देशभक्ति के ये मैसेज, बेस्ट कलेक्शन यहां

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए

कारोबारSIM Binding Rules: अब बिना सिम के नहीं चलेंगे व्हाट्सएप व अन्य मैसेजिंग ऐप, दूरसंचार विभाग ने सख्त किए नियम

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की