लाइव न्यूज़ :

Holi 2019: होली में स्मार्टफोन को रखना है सेफ तो ये टिप्स करें फॉलो

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 19, 2019 12:36 IST

होली के समय में लोग ये भूल जाते हैं कि उनका स्मार्टफोन इन सबसे सेफ है या नहीं। ऐसे में हम आपको होली के रंग से अपने फोन को बचाने के लिए कुछ आसान टिप्स दे रहे हैं। तो आइए जानते हैं कुछ आसान तरीकें...

Open in App

होली का त्योहार आने में बस कुछ ही दिन बचे हैं। होली के रंग में सराबोर होने से पहले ये ध्यान रखना जरूरी है कि आपका महंगा स्मार्टफोन पानी या रंग से खराब न हो जाए। होली के समय में लोग ये भूल जाते हैं कि उनका स्मार्टफोन इन सबसे सेफ है या नहीं। ऐसे में हम आपको होली के रंग से अपने फोन को बचाने के लिए कुछ आसान टिप्स दे रहे हैं। तो आइए जानते हैं कुछ आसान तरीकें...

फोन को वॉटरप्रूफ कवर में रखे सेफ

होली में ज्यादातर पानी का इस्तेमाल किया जाता है। पानी से स्मार्टफोन को बचाने के लिए आप वॉटरप्रूफ कवर यूज कर सकते हैं। यह कवर आपके फोन को होली में सुरक्षित रखने के साथ ही बरसात से भी बचाएगा।

waterproof cover

प्रोटेक्टिव स्लीव में रखें फोन

प्रोटेक्टिव स्लीव आपके मोबाइल फोन को धूल, मिट्टी के साथ सूखे रंग से बचाएगा। इसके अलावा फोन पर स्क्रैच लगने का भी डर नहीं रहेगा। प्रोटेक्टिव स्लीव की मदद से आपका फोन गिरने पर भी सुरक्षित रहता है।

ब्लूटूथ का करें इस्तेमाल

होली के समय में कोशिश करें कि स्मार्टफोन के साथ किसी ब्लूटूथ डिवाइस का इस्तेमाल किया जा सके। फोन से कनेक्ट रहने के लिए हैंड फ्री या ब्लूटूथ का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखे कि ज्यादा महंगे हेडफोन का इस्तेमाल करने से बचें। हैंड फ्री या ब्लूटूथ का इस्तेमाल करने से आपका स्मार्टफोन होली में सेफ रहेगा।

smartphone holi

हेयर ड्रायर से न सुखाएं फोन

अगर फोन में गलती से पानी चला गया है तो उसे तुरंत किसी सूखे कपड़े से लपेट दें और तुरंत कच्चे चावल के डिब्बे में डाल दें। ताकि अगर फोन के अंदर तक पानी नहीं गया है तो चावल उसे सोख लेगा। साथ ही ये ध्यान रखें कि फोन को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल न करें।

जिपलॉक बैग इस्तेमाल करें

जिपलॉक बैग की मदद से आप अपने फोन को पानी और रंगों से बचा सकते हैं। बाजार में आपको फोन के साइज का जिपलॉक मिल जाएगा। बस अपने फोन को बैग में डालने के बाद जिप को लॉक कर दीजिए।

smartphone in ziplock cover

ब्रश से करें साफ

कई बार ऐसा होता कि सूखा रंग खेलते वक्त फोन के स्पीकर या स्लॉट में अबीर चला जाता है। ऐसे में उसे ब्रश से या फूंक मारकर साफ करने की कोशिश करें। भूल कर भी वैक्यूम क्लिनर का इस्तेमाल न करें। वैक्यूम क्लिनर फोन को नुकसान पहुंचा सकता है।

पानी से साफ न करें रंग

फोन में अगर रंग या गुलाल लग जाए तो पानी से साफ न करें। रूई में थोड़ा पेट्रोल या स्प्रिट लेकर साफ कर सकते हैं।

टॅग्स :स्मार्टफोनहोलीत्योहारटिप्स एंड ट्रिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठRam Navami 2026: दक्षिण भारत में कैसे मनाया जाता है राम नवमी का पर्व? जानें परंपरा और इसका आध्यात्मिक महत्व

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

कारोबारShare Market Holiday: गुड़ी पड़वा और नवरात्रि के दिन क्या बंद रहेंगे शेयर बाजार? यहां पढ़ें छुट्टियों की पूरी और सटीक लिस्ट

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की