लाइव न्यूज़ :

जानिए कब हुआ था ईमेल और डिजिटल कैमरा का आविष्कार, पीएम मोदी के बयान से हुआ विवाद

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 14, 2019 12:53 IST

पीएम मोदी ने कहा था, ''एक रैली के दौरान मैंने अपने डिजिटल कैमरा से फोटो खींचा था और उसे ईमेल के जरिए दिल्ली भेजा था। यह बात साल 1987-88 की है।''

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक न्यूज चैनल को दिया गया इंटरव्यू सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। मोदी ने इंटरव्यू में कहा कि पहली बार उन्होंने 1987-88 में डिजिटल कैमरे और ई-मेल का इस्तेमाल किया था। मोदी ने अपने इंटरव्यू में कहा कि 1987-88 में उन्होंने डिजिटल कैमरा और ईमेल का इस्तेमाल किया था।

पीएम मोदी ने कहा था, ''एक रैली के दौरान मैंने अपने डिजिटल कैमरा से फोटो खींचा था और उसे ईमेल के जरिए दिल्ली भेजा था। यह बात साल 1987-88 की है।''

पीएम मोदी के इस बयान से लोगों में यह जानने की उत्सुकता बढ़ गई है कि आखिर सबसे पहला ईमेल कब किया गया था। इसके अलावा, भारत में इंटरनेट शुरू कब हुआ। तो आइए हम आपको बता रहे हैं इसके बारे में...

कब किया गया सबसे पहला ईमेल

दुनिया का सबसे पहला ईमेल अमेरिका के कैम्ब्रिज नाम की जगह पर रे टॉमलिंसन नामक इंजीनियर ने साल 1971 में एक ही कमरे में रखे दो कंप्यूटरों के बीच भेजा था। ये दोनों कंप्यूटर नेटवर्क अर्पानेट से जुड़े थे। अर्पानेट का मतलब Advanced Research Projects Agency Network है। इसकी मदद से मैसेज एक जगह से दूसरे जगह भेजा जाता था।

email

इसके बाद साल 1983 जनवरी में आधुनिक इंटरनेट का जन्म हुआ था। जिसके बाद 1995 में भारत में पहली बार इंटरनेट का इस्तेमाल हुआ था। बता दें कि विदेश संचार निगम लिमिटेड (VSNL) की मदद से इंटरनेट को यूजर्स के लिए लाया गया था।

बिल क्लिंटन ने अपनी अध्यक्षता में भेजा था पहला ईमेल

अमेरिका के 42वें राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने अपनी अध्यक्षता के दौरान Email भेजने वाले पहले राष्ट्रपति बने थे। क्लिंटन ने 7 नवंबर, 1998 को यह ईमेल अंतरिक्ष यात्री जॉन ग्लेन को ये ऐतिहासिक ईमेल भेजा था।

वहीं अगर डिजिटल कैमरे की बात करें तो मोदी ने अपने इंटरव्यू में बताया कि 1988 में डिजिटल कैमरे का पहली इस्तेमाल किया था। उन्होंने अपने बयान में कहा कि , "शायद, मैंने पहली बार डिजिटल कैमरा का उपयोग किया था"।

1975 में आया था पहला इलेक्ट्रॉनिक कैमरा

आपको बता दें कि इंजीनियर स्टीवन सैसन ने सबसे पहला इलेक्ट्रॉनिक कैमरा लॉन्च किया था। यह कैमरा साल 1975 में आविष्कार किया गया था। वहीं, बिजनेस के लिए सबसे पहला डिजिटल कैमरा 1990 में पेश हुआ था।

 

बता दें कि इस कैमरे में एक CCD इमेज सेंसर का इस्तेमाल किया जाता था, जिसके जरिए तस्वीरों को डिजिटल रूप में स्टोर किया जाता था।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीजीमेलकैमरा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की