लाइव न्यूज़ :

हैलो! नेटवर्क के कारण नहीं लग रहा फोन, ट्राई ने कंपनियों से कहा-जानकारी 24 घंटे के भीतर देनी होगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 28, 2023 20:44 IST

ट्राई ने कहा कि दूरसंचार कंपनियों को नेटवर्क ठप होने की असली वजह के बारे में बताने के साथ ही सेवा बहाल होने के 72 घंटों के भीतर उठाए गए कदमों की भी जानकारी देनी होगी। 

Open in App
ठळक मुद्देनिर्देश मंगलवार को दूरसंचार कंपनियों को दिया।निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।नेटवर्क ठप रहने पर उसकी जानकारी 24 घंटे के भीतर देनी होगी।

नई दिल्लीः भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने किसी जिले में दूरसंचार नेटवर्क में गड़बड़ी से उपभोक्ताओं के प्रभावित होने की जानकारी देने का निर्देश मंगलवार को दूरसंचार कंपनियों को दिया।

ट्राई ने बयान में कहा कि दूरसंचार सेवाएं देने वाली कंपनियों को किसी जिले में बड़े स्तर पर नेटवर्क ठप होने के सभी मामलों की जानकारी देने को कहा गया है। चार घंटे से अधिक समय तक नेटवर्क ठप रहने पर उसकी जानकारी 24 घंटे के भीतर देनी होगी। यह निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

दूरसंचार नियामक का यह कदम सीमावर्ती एवं पर्वतीय इलाकों में लंबे समय तक दूरसंचार सेवाएं ठप रहने से जुड़ी शिकायतें सामने आने के बाद उठाया है। ट्राई ने कहा कि दूरसंचार कंपनियों को नेटवर्क ठप होने की असली वजह के बारे में बताने के साथ ही सेवा बहाल होने के 72 घंटों के भीतर उठाए गए कदमों की भी जानकारी देनी होगी। 

टॅग्स :ट्राईजियोBharti AirtelबीएसएनएलएमटीएनएलMTNL
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारतBSNL डायरेक्टर के 'अंडरवियर, हेयर ऑयल' वाले टास्क पर मंत्री सिंधिया का एक्शन, अधिकारी को थमाया नोटिस

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की