लाइव न्यूज़ :

100 करोड़ लोगों के स्मार्टफोन डाटा पर हैकर्स की नजर, पुराने एंड्रॉयड ओएस डिवाइस को सबसे अधिक खतरा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 10, 2020 08:38 IST

40% मोबाइल में पुराना ओएस गूगल अब केवल एंड्रॉयड 10, 9 पाई और 8 ऑरियो के लिए ही सिक्यॉरिटी पैच रोलआउट करता है. ऐसे में एंड्रॉयड 7 या उससे पुराने वर्जन वाले स्मार्टफोन्स यूज कर रहे यूजर्स के पर्सनल डाटा के चोरी होने का खतरा कई गुना बढ़ गया है.

Open in App
ठळक मुद्देदुनियाभर में मौजूद एंड्रॉयड डिवाइस में से 40% अभी भी एंड्रॉयड 6 या उससे पुराने वर्जन वाले हैं.सिक्यॉरिटी अपडेट न मिलने के कारण इन सभी मोबाइल में बड़ी आसानी से वायरस पहुंच गया.

नई दिल्ली: उपभोक्ताओं के डाटा पर एक बार फिर गंभीर संकट खड़ा हो गया है. पुराने एंड्रॉयड वर्जन पर काम कर रहे 100 करोड़ स्मार्टफोन खतरे में हैं. एक साइबर सिक्यॉरिटी फर्म के मुताबिक इन स्मार्टफोन्स को अब गूगल अपडेट नहीं देता. अपडेट न मिलने के कारण पुराने एंड्रॉयड ओएस पर काम करने वाले डिवाइस हैकर्स के लिए सबसे आसान टागरेट हैं.

40% मोबाइल में पुराना ओएस गूगल अब केवल एंड्रॉयड 10, 9 पाई और 8 ऑरियो के लिए ही सिक्यॉरिटी पैच रोलआउट करता है. ऐसे में एंड्रॉयड 7 या उससे पुराने वर्जन वाले स्मार्टफोन्स यूज कर रहे यूजर्स के पर्सनल डाटा के चोरी होने का खतरा कई गुना बढ़ गया है. पिछले साल गूगल ने एक डाटा जारी किया था. इसमें कहा गया था कि दुनियाभर में मौजूद एंड्रॉयड डिवाइस में से 40% अभी भी एंड्रॉयड 6 या उससे पुराने वर्जन वाले हैं.

मिलनी चाहिए सही जानकारी रिपोर्ट को सही साबित करने के लिए सुरक्षा फर्म ने पुराने एंड्रॉयड ओएस वाले कई डिवाइस को खरीदा और उसमें वायरस डाल दिया. सिक्यॉरिटी अपडेट न मिलने के कारण इन सभी मोबाइल में बड़ी आसानी से वायरस पहुंच गया.

जानकारों के अनुसार डाटा सुरक्षा के लिए सबसे जरूरी है स्मार्टफोन कंपनियां उपभोक्ताओं के मोबाइल को मिलने वाले सभी अपडेट्स के बारे में जानकारी दें. बंद हो जाता है अपडेट साइबर सिक्यॉरिटी फर्म के अनुसार एंड्रॉयड मोबाइल के लिए भी विंडोज और आईओएस की तरह लंबे वक्त तक सिक्यॉरिटी अपडेट आने चाहिए.

टॅग्स :लोकमत समाचारएंड्रॉयडमोबाइलस्मार्टफोनसिक्योरिटी बग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या आपके फोन पर भी आया है इमरजेंसी मैसेज? घबराएं नहीं, जानें इसके बारे में सबकुछ

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की