लाइव न्यूज़ :

अब आधार कार्ड में आसानी से बदल सकेंगे घर का पता, सरकार ने बदली प्रक्रिया

By भाषा | Updated: November 14, 2019 10:12 IST

Open in App
ठळक मुद्देअब प्रवासी लोग स्वघोषणा के आधार पर ही इसमें बदलाव करवा सकेंगेसरकार ने प्रवासियों को बैंक खाता खुलवाने में सहुलियत देने तथा वित्तीय समावेश को बढ़ावा देने के लिये यह कदम उठाया है

भारत में रहने वाले हर आदमी के लिए आधार कार्ड बेहद जरूरी डॉक्यूमेंट्स में से एक है। अगर आपके आधार कार्ड में पता आपके पैतृक स्थान का है और आप नौकरी या पढ़ाई के लिए कहीं और रहते हैं तो अब आप आधार में आसानी से पता बदल सकते हैं।

कामकाज के सिलसिले में एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने वाले लोगों के लिये अपने आधार कार्ड में नया पता बदलवाने की प्रक्रिया आसान कर दी गई है। सरकार ने ऐसे प्रवासियों के लिये आधार का पता बदलने की प्रक्रिया सरल कर दी है।

अब प्रवासी लोग स्वघोषणा के आधार पर ही इसमें बदलाव करवा सकेंगे। सरकार ने प्रवासियों को बैंक खाता खुलवाने में सहुलियत देने तथा वित्तीय समावेश को बढ़ावा देने के लिये यह कदम उठाया है। बुधवार को जारी एक राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, मनी लौंड्रिंग (सूचनाओं का रख-रखाव) रोकथाम अधिनियम में संशोधन कर ये बदलाव किये गये।

आधार में दर्ज पते में बदलाव लाने के नियमों को सरल बनाने की लंबे समय से मांग की जा रही थी। अब प्रवासियों का मूल पता उनके आधार कार्ड में रहेगा और वह कार्यस्थल का वर्तमान पता इसमें लिखवा सकेंगे। इस निर्णय से उन प्रवासियों को मदद मिलेगी जिनके आधार में मूलस्थान का पता दर्ज है लेकिन वे कामकाज के सिलसिले में जिस पते पर रहे हैं, उस पते पर ही बैंक खाता खुलवाना चाहते हैं।

टॅग्स :आधार कार्डभारत सरकारमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की