लाइव न्यूज़ :

'वन नेशन, वन चार्जर' लागू करने की कोशिश में सरकार, सभी उपकरणों में इस्तेमाल हो सकेगा एक चार्जर, जानें डिटेल

By विनीत कुमार | Updated: August 24, 2022 12:24 IST

आने वाले दिनों में अलग-अलग चार्जर के झंझट से आपको छुटकारा मिल सकता है। सरकार सभी उपकरणों जैसे स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट आदि के लिए एक ही चार्जर के इस्तेमाल की नीति को लागू करने के प्रयास कर रही है।

Open in App

नई दिल्ली: आज के दौर में स्मार्टफोन, लैपटॉप और टैबलेट आदि जरूरी उपकरण बन गए हैं। कई बार किसी दूसरे जगह जाने पर इनके अलग-अलग चार्जर ले जाना भी मजबूरी है। इसमें भी दिक्कत ये कि अगर कोई एक चार्जर भूल गए तो परेशानी बढ़ जाती है। हालांकि अब आने वाले दिनों में इन सभी परेशानियों से छूटकारा मिल सकता है। 

दरअसल, सरकार मोबाइल फोन और अन्य पोर्टेबल इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए एक ही चार्जर के उपयोग की संभावना का पता लगाने के लिए विशेषज्ञों की समिति का गठन कर रही है। इसके बाद दो महीने में पूरी रिपोर्ट सौंपे जाने की उम्मीद है। सरकार 'कॉमन चार्जर पॉलिसी' को लागू करने की योजना बना रही है, जिसे आप 'वन नेशन वन चार्जर' रणनीति भी कह सकते हैं।

इसके अनुसार, स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट और हमारे दैनिक जीवन में उपयोग किए जाने वाले अन्य उपकरणों में एक ही तरह का चार्जर इस्तेमाल हो सकेगा। 'वन नेशन वन चार्जर' रणनीति को लागू करने से पहले सरकार ने भारतीय मोबाइल उद्योग के सभी प्रमुख हितधारकों के साथ बैठक भी की।

अगर इस नीति को सफलतापूर्वक लागू किया जाता है, तो यह बड़े पैमाने पर ई-कचरे के मुद्दों को कम करने में मदद करेगा। इसके अलावा, यह हमारे दैनिक जीवन में एक अहम मुद्दे को भी हल करेगा, जिसमें एक से अधिक चार्जर को कही ले जाने की जरूरत पड़ती है। साथ ही इससे उपभोक्ताओं को चार्जर के साथ या उसके बगैर कोई डिवाइस खरीदने का विकल्प भी मिल सकता है। इससे कीमकों में कमी होगी।

माना जा रहा है कि एक-चार्जर नीति को व्यापक तौर पर लोकप्रियता भी मिलेगी। लोकलसर्किल (LocalCircles) के एक सर्वे के अनुसार दस में से नौ ग्राहक चाहते हैं कि सरकार स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए एक तरह के चार्जिंग केवल को बढ़ावा दे।

जून में, यूरोपीय संघ के अधिकारियों ने भी कहा था कि उन्होंने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए है, जिसके तहत यूरोपीय संघ के देशों में बेचे जाने वाले उत्पादों को अधिक टिकाऊ बनाने और इलेक्ट्रॉनिक कचरे में कटौती करने के व्यापक प्रयास के हिस्से के रूप में एक जैसी चार्जिंग कॉर्ड की जरूरत है।

टॅग्स :मोबाइललैपटॉप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की