लाइव न्यूज़ :

पब्लिक वाईफाई इस्तेमाल के लिए सिर्फ एक बार करना होगा लॉगिन, सरकार ला रही है ऐसा प्लान

By भाषा | Updated: July 16, 2019 12:19 IST

Open in App

सरकार जगह जगह दी जा रही सार्वजनिक वाई-फाई सेवाओं के बीच इंटरऑपरेबिलिटी की व्यवस्था को मंजूरी देने की योजना बना रही है। इस सुविधा से सार्वजनिक वाईफाई इस्तेमाल करने वाले उपयोगकर्ता को केवल एक बार लॉगिन करना होगा और वह देशभर में वायरलेस इंटरनेट सेवाएओं से जुड़ा रहेगा। उसे हर बार लॉगिन करने की जरूरत नहीं होगी।

एक आधिकारिक सूत्र ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, "सार्वजनिक वाईफाई को एक दूसरे से आपस में जोड़ने यानी इंटरऑपरेबिलिटी पर विचार हो रहा है। यह उपयोगकर्ता को जब भी वह इसके दायरे में आयेंगे देशभर के सभी सार्वजनिक वाई-फाई क्षेत्रों से जुड़े रहने में मदद करेगा। उपयोगकर्ता को एक बार लॉगिन करना होगा और दूसरे वाईफाई नेटवर्क जैसे बीएसएनएल, एयरटेल, जियो इत्यादि डिवाइस को पहचान लेंगे और उसे नेटवर्क से जोड़ देंगे।

सूत्र ने कहा कि इस प्रस्ताव को डिजिटल संचार आयोग (डीसीसी) की अंतर मंत्रालयी समिति की अगली बैठक में इस प्रस्ताव पर विचार किया जा सकता है। यह बैठक पहले मंगलवार को होनी थी लेकिन अब इसे टाल दिया गया है। राष्ट्रीय डिजिटल संचार नीति 2018 के तहत, सरकार ने 2020 तक 50 लाख और 2022 तक एक करोड़ सार्वजनिक वाईफाई हॉटस्पॉट लगाने का लक्ष्य रखा है।

मौजूदा नियमों के तहत, एक मोबाइल डिवाइस उपयोगकर्ता को सार्वजनिक वाई-फाई से जुड़ने के लिए एक फॉर्म भरना होता है। इसके बाद उनके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आता है, जिसे डालना होता है। कभी-कभी उपयोगकर्ता के मोबाइल पर ओटीपी नहीं आता है और वह सार्वजनिक वाईफाई से नहीं जुड़ पाता है।

सूत्र ने कहा, "सरकार का ध्यान डिजिटल सेवाएं देने और डेटा नवोन्मेष को बढ़ावा देने पर है। वाईफाई की इंटरऑपरेबिलिटी मोबाइल उपयोगकर्ताओं को यात्रा के समय डेटा कनेक्टिविटी से जुड़े रहने में मदद करेगा। यह लाइसेंस स्पेक्ट्रम के बोझ को कम करेगा और कॉल ड्रॉप की समस्या को दूर करने में भी सहायता करेगा।"

टॅग्स :वाईफाईबीएसएनएलजियोएयरटेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBSNL डायरेक्टर के 'अंडरवियर, हेयर ऑयल' वाले टास्क पर मंत्री सिंधिया का एक्शन, अधिकारी को थमाया नोटिस

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की