लाइव न्यूज़ :

Google आपको सिखाएगा सही बोलना, नया फीचर इस मामले में करेगा आपकी मदद

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 16, 2019 13:49 IST

Google के इस नए फीचर के तहत लोग अपना उच्चारण (Pronunciation) चेक कर सकते हैं। इससे पहले तक आप गूगल सर्च करके किसी शब्द का सही उच्चारण सुन सकते थे, लेकिन नए फीचर के तहत सही बोल भी सकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देगूगल ने इस फीचर के साथ वर्ड ट्रांसलेशन और डेफिनिशन में भी कुछ बदलाव किए हैंGoogle ने इस फीचर के लिए मशीन लर्निंग का इस्तेमाल किया है

अमेरिकी टेक कंपनी गूगल (Google) अब लोगों को बोलना भी सिखाएगी। जी हां, अभी तक आप गूगल में अपने किसी भी सवाल जवाब ढूंढते थे लेकिन अब आप से बोलना भी सीख पाएंगे। दरअसल गूगल ने अपने Google Search के लिए एक नया फीचर पेश किया है।

गूगल के इस नए फीचर के तहत लोग अपना उच्चारण (Pronunciation) चेक कर सकते हैं। इससे पहले तक आप गूगल सर्च करके किसी शब्द का सही उच्चारण सुन सकते थे, लेकिन नए फीचर के तहत सही बोल भी सकेंगे।

गूगल ने इस फीचर के लिए मशीन लर्निंग का इस्तेमाल किया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए ये एनालाइज किया जाता है कि किसी शब्द का उच्चारण कैसे करें। गूगल का स्पीच रिकॉग्निशन टूल आपके बोले गए शब्द का प्रोसेस करेगा और इसे एक्सपर्ट के उच्चारण के साथ मैच करेगा।

Google पर आप किसी ऐसे शब्द को लिख कर सर्च करें जिसके उच्चारण में आपको दिक्कत होती है या फिर ऐसा लगता है कि आप इस शब्द का उच्चारण ठीक से नहीं कर पा रहे हैं। यहां आपको स्पीक नॉउ (Speak Now) का ऑप्शन मिलेगा, माइक आइकॉन पर टैप करके आप उस शब्द को बोल सकते हैं।

आपके बोलने के बाद यहां बताया जाएगा कि आपने सही बोला या नहीं। आप बोलने में क्या गलती कर रहे हैं और इसे कैसे ठीक किया जा सकता है इसका भी सजेशन मिलेगा। आपको बता दें कि फिलहाल इस फीचर की सुविधा इंग्लिश में मिलेगी। लेकिन कंपनी ने कहा है कि आने वाले समय में भाषाओं का दायरा बढ़ाया जाएगा।

सिर्फ स्मार्टफोन में उपलब्ध

Google ने कहा है कि ये फीचर फिलहाल टेस्टिंग में है। फिलहाल इस फीचर को सिर्फ मोबाइल के लिए उपलब्ध कराया गया है। इसे और बेहतर किया जा रहा है और आने वाले समय में इस फीचर में कुछ ऑप्शन जोड़े जा सकते हैं।

गूगल ने इस फीचर के साथ वर्ड ट्रांसलेशन और डेफिनिशन में भी कुछ बदलाव किए हैं। अब अगर आप किसी शब्द को ट्रांसलेट करेंगे तो गूगल उस शब्द से जुड़ी तस्वीरें दिखाएगा। कंपनी ने कहा है कि फिलहाल पिक्चर ट्रांसलेशन इंग्लिश के लिए ही काम करेगा।

टॅग्स :गूगलस्मार्टफोनटिप्स एंड ट्रिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल