लाइव न्यूज़ :

Google AI tool: गूगल एआई टूल पर सवाल!, कई प्रावधानों के साथ आईटी नियमों का उल्लंघन, जानें क्या है माजरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 23, 2024 14:47 IST

Google AI tool: जैमिनी ने प्रधानमंत्री मोदी के बारे में अशोभनीय टिप्पणियाँ कीं, लेकिन जब ट्रम्प और ज़ेलेंस्की के बारे में वही प्रश्न पूछा गया तो उसने सीधा जवाब नहीं दिया।

Open in App
ठळक मुद्देअपराध संहिता के कई प्रावधानों के साथ ही आईटी नियमों का सीधा उल्लंघन है। पोस्ट को गूगल तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय को प्रेषित किया है।

Google AI tool: इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में एक सवाल पर गूगल के एआई टूल जैमिनी की प्रतिक्रिया अपराध संहिता के कई प्रावधानों के साथ ही आईटी नियमों का सीधा उल्लंघन है। मंत्री ने इस संबंध में एक पत्रकार के विशिष्ट एकाउंट द्वारा उठाए गए मुद्दे का संज्ञान लिया जिसमें आरोप लगाया गया है कि गूगल जैमिनी की, मोदी संबंधी एक सवाल पर प्रतिक्रिया पूर्वाग्रह से ग्रस्त थी जबकि यही सवाल जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बारे में किया गया तो उसने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। चंद्रशेखर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लिखा,‘‘ ये आईटी अधिनियम के मध्यस्थ नियमों (आईटी नियमों) के नियम 3(1)(बी) का प्रत्यक्ष उल्लंघन और आपराधिक संहिता के कई प्रावधानों का उल्लंघन हैं।’’ मंत्री ने आगे की कार्रवाई के संकेत के साथ पोस्ट को गूगल तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय को प्रेषित किया है।

पत्रकार ने एक स्क्रीनशॉट साझा किया जिसमें गूगल जैमिनी से मोदी के बारे में एक सवाल किया गया था। जवाब में, जैमिनी ने प्रधानमंत्री मोदी के बारे में अशोभनीय टिप्पणियाँ कीं, लेकिन जब ट्रम्प और ज़ेलेंस्की के बारे में वही प्रश्न पूछा गया तो उसने सीधा जवाब नहीं दिया।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीगूगल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की