लाइव न्यूज़ :

Google Trends 2019: राजनीति से लेकर सिनेमा व खेल तक जानें इस साल के टॉप ट्रेंड, पीएम मोदी इस मामले में निकले सबसे आगे

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 12, 2019 16:23 IST

Google Trends 2019: इस साल भी गूगल ने सबसे ज्यादा सर्च की गई चीजों (कीवर्ड) की लिस्ट को जारी कर दिया है। इस लिस्ट में क्रिकेट विश्वकप, कबीर सिंह फिल्म और आधार से पैन लिंक जैसी चीजें शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देलोगों ने गूगल पर अपनी पसंद और आसपास की चीजों को भी सर्च किया हैGoogle सर्च लिस्ट में क्रिकेट विश्वकप, कबीर सिंह फिल्म और आधार से पैन लिंक जैसी चीजें शामिल है

Google Trends 2019: साल 2019 खत्म होने की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में साल के अंत में दिग्गज टेक कंपनी Google की ओर से पूरे साल सबसे ज्यादा सर्च की गई चीजों की लिस्ट जारी की जाती है। इसी के तहत इस साल भी गूगल ने सबसे ज्यादा सर्च की गई चीजों (कीवर्ड) की लिस्ट को जारी कर दिया है। इस लिस्ट में क्रिकेट विश्वकप, कबीर सिंह फिल्म और आधार से पैन लिंक जैसी चीजें शामिल है।

सिर्फ इतना ही नहीं लोगों ने गूगल पर अपनी पसंद और आसपास की चीजों को भी सर्च किया है। तो आइए जानते हैं कि साल 2019 में गूगल सर्च इंजन में किन चीजों को लोगों ने सबसे ज्यादा सर्च किया है....

गूगल में सबसे ज्यादा सर्च हुई फिल्मों की लिस्ट

कबीर सिंह एवेंजर्स एंडगेम जोकर कैप्टन मार्वेल सुपर-30 मिशन मंगल गली बॉय वॉर हाउसफुल 4 उरी

Google पर स्पोर्ट्स इवेंट हुए सर्च

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019प्रो-कबड्डी लीग 2019कोपा अमेरिकाऑस्ट्रेलिया ओपनविंबलटन ऑपन

गूगल पर सबसे ज्यादा ये खबरें हुई सर्च

लोकसभा चुनावअनुच्छेद 370चंद्रयान-2महाराष्ट्र विधानसभा चुनावहरियाणा विधानसभा चुनावसाइक्लोन फानीअयोध्या फैसला  अमेजन फॉरेस्ट फायरपुलवामा हमला

Google पर इन पर्सनैलिटीयों को किया गया सर्च

लता मंगेशकर युवराज सिंह आंनद कुमार विक्की कौशल ऋषभ पंत रानू मंडल तारा सुतारिया सिद्धार्थ शुक्ला कोइना मित्रा

गूगल पर ये प्रोसेस सबसे ज्यादा रहें सर्चेबल

आधार और पैन कार्ड लिंकवोटर लिस्ट में नाम चेक करना होली के रंगों को हटाना कैसे करें वोट

पीएम मोदी के ट्वीट को इस साल सबसे अधिक लाइक मिले

मई 2019 में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए ट्वीट को इस साल भारत में सबसे ज्यादा री-ट्वीट और लाइक किया गया। यह जानकारी ट्विटर ने मंगलवार को दी। ट्विटर ने एक बयान में कहा, "लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किये गए ट्वीट हैशटैग लोकसभाइलेक्शंस2019 को इस साल सबसे अधिक (1.17 लाख) बार री-ट्वीट किया गया और इसे सबसे अधिक (4.2 लाख) लाइक मिले, जिससे यह भारत में गोल्डन ट्वीट बन गया।" 

टॅग्स :गूगलखेलनरेंद्र मोदीईयर एंडर 2019फ्लैश बैक 2019
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

टेकमेनिया अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?