लाइव न्यूज़ :

Google Pay के ये 5 खास फीचर्स आपकी लाइफ को बनाएंगे आसान, जानें यहां

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: September 1, 2018 13:12 IST

गूगल पे के जरिए यूजर्स को इंस्टेंट लोन की सुविधा दी जाएगी। खास बात है कि गूगल ने तेज ऐप को सितंबर में लॉन्च किया था। यूपीआई आधारित गूगल के इस ऐप से पैसों का लेनदेन किया जा सकता है।

Open in App

नई दिल्ली, 1 सितंबर:गूगल की ओर से हाल ही में Google For India 2018 आयोजित किया गया था। इस इवेंट में गूगल ने अपने डिजिटल पेमेंट प्लैटफॉर्म Google Tez का नाम बदलने की घोषणा की थी। गूगल तेज को अब नए नाम Google Pay से जाना जाएगा। कंपनी ने गूगल पे को यूजर्स तक ज्यादा से ज्यादा पहुंचाने के लिए कई बैंको और थर्ड पार्टी ऐप्स से पार्टरशिप की है। गूगल पे की खास बात है कि यूजर्स अब घर बैठे आसानी से लोन के लिए अप्लाई कर पाएंगे। ऐप में आने वाले अपडेट के से प्री-अप्रूव्ड लोन के लिए अप्लाई किया जा सकेगा।

Google ने यूजर्स को आसानी से लोन दिलाने के लिए एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, फेडरल बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक जैसे प्रमुख बैंकों के साथ साझेदारी की है। गूगल पे के जरिए यूजर्स को इंस्टेंट लोन की सुविधा दी जाएगी। खास बात है कि गूगल ने तेज ऐप को सितंबर में लॉन्च किया था। यूपीआई आधारित गूगल के इस ऐप से पैसों का लेनदेन किया जा सकता है।

लेकिन क्या आप Google Pay के खास फीचर्स के बारे में जानते हैं? हम अपनी इस खबर में आपको गूगल पे के टॉप 5 फीचर्स के बारे में बता रहे हैं...

बिल का करें आसानी से भुगतान 

गूगल के इस ऐप से आप आसानी से अपनी डीटीएच सर्विस, गैस, वॉटक, इंश्योरेंस, प्रॉपर्टी टैक्स और ऑटो फाइनैंस जैसे बिलों का भुगतान कर सकते हैं। इसके अलावा, गूगल पे के जरिए यूजर्स मोबाइल, लैंडलाइन और ब्रॉडबैंड जैसी सर्विसेज के बिल भी चुका सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ एक बार बिलर का अकाउंट ऐड करना होगा।

अब ऑडियो के जरिए होगा पैसों का लेनदेन 

गूगल पे में आप ऑडियो के जरिए भी पैसे का लेनदेन कर पाएंगे। ट्रडिशनल पीयर-टू-पीयर ट्रांजेक्शन के अलावा, गूगल पे के जरिए आप अपने दोस्तों को ऑडियो बेस्ड QR सिस्टम से भी पैसे भेजे जा सकते हैं। Google Pay डिजिटल पेमेंट के लिए वन-टाइम कोड बनाने के लिए अल्ट्रसोनिक वेव्स का इस्तेमाल किया जाता है। यह फीचर नियर फील्ड कनेक्टिविटी (एनएफसी) सपॉर्ट वाले सभी फोन्स में काम करता है।

पेमेंट के लिए हैं कई ऑप्शन

यूजर्स Google Pay के जरिए बैंक डिटेल्स और IFSC कोड का इस्तेमाल कर पैसे सेंड कर सकते हैं। सिर्फ इतना ही नही, आप UPI आईडी, QR कोड या किसी तेज यूजर को डायरेक्ट पैसे भेज सकते हैं। इस ऐप में उन कॉन्टेक्ट्स की लिस्ट भी दिखती है जिन्हें आप सीधे पैसे भेज सकते हैं। आप अपनी जरुरत के मुताबिक ऐप में हर लेनदेन की हिस्ट्री देखी जा सकती है।

गूगल पे दे रहा कैशबैक स्कीम 

यूजर्स गूगल पे के जरिए पेमेंट करने पर कैशबैक स्कीम का भी फायदा उठा सकते हैं। गूगल ने इस ऐप के जरिए भुगतान करने पर कैशबैक स्कीम ऑफर दे रही है। अगर कोई यूजर 150 रुपये या ज्यादा का लेनदेन करता है तो 1,000 तक का स्क्रैच कार्ड पा सकते हैं। यूजर्स के लिए कंपनी कई प्रमोशनल स्क्रैच कार्ड भी ऑफर करती रहती है। ऐप से बिजली का बिल चुकाने पर 50 रुपये कैशबैक मिलता है। इसके अलावा किसी यूजर को गूगल तेज लिंक रेफर करने पर 51 रुपये कैशबैक भी मिलता है।

मल्टीपल लेयर ऑफ सिक्योरिटी

इसमें आपके अकाउंट की सिक्योरिटी के लिए मल्टीपल लेयर बनाए गए हैं जिससे आपके अकाउंट को कोई हैक ना कर सके। इसमें किए गए सभी ट्रांजैक्शन UPI PIN के जरिए सिक्योर रहते हैं और इसके अलावा यह ऐप Google PIN या फिंगरप्रिंट के जरिए सिक्योर रहता है।

टॅग्स :गूगलपेमेंटभीम ऐप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए