लाइव न्यूज़ :

विंग कमांडर अभिनंदन वाले गेम को Google ने 'बेस्ट गेम 2019' के लिए किया नॉमिनेट

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 20, 2019 13:33 IST

भारतीय वायुसेना अपने पहले वीडियो गेम की इस सफलता से काफी खुश है। एयरफोर्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से यूजर्स को अपील की है कि वो इस 3D गेम को जिताने के लिए वोट करें ताकि यूजर्स चॉइस गेम कैटेगरी 2019 का खिताब मिल सके।

Open in App
ठळक मुद्देगेम को इसी साल 31 जुलाई को लॉन्च किया गया थागूगल ने विग कमाडंर वाले वीडियो गेम को बेस्ट गेम 2019 के लिए चुना है

अमेरिकी टेक दिग्गज कंपनी गूगल ने भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान पर आधारित वीडियो गेम Indian Air Force: A Cut Above को 'Best Game-2019' को यूजर्स च्वॉइस गेम कैटेगरी में नॉमिनेट किया है।

भारतीय वायुसेना अपने पहले वीडियो गेम की इस सफलता से काफी खुश है। एयरफोर्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से यूजर्स को अपील की है कि वो इस 3D गेम को जिताने के लिए वोट करें ताकि यूजर्स चॉइस गेम कैटेगरी 2019 का खिताब मिल सके।

बता दें कि गेम को इसी साल 31 जुलाई को लॉन्च किया गया था। युवाओं को इंडियन एयरफोर्स की तरफ आकर्षित और उसमें देश सेवा का जज्बा जगाने के लिए पूर्व एयर चीफ मार्शल बी.एस. धनोआ ने इस गेम को लॉन्च किया था।

इससे पहले 20 जुलाई को सेना ने इसका टीजर्स जारी किया था। टीजर में दिखाया गया था कि ये सिंगल प्लेयर गेम है और इसमें एरियल कॉम्बैट के लिए कई फाइटर जेट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है।

10 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है

इंडियन एयरफोर्स: ए कट अबव एक ऑनलाइन मल्टीप्लेयर वार गेम है। इसे गूगल प्ले स्टोर पर 10लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। गेम में जो कैरेक्टर पेश किया गया है वो विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान के जैसे दिखता है।

अभिनंदन ने जिस तरह पाकिस्तान में घुस कर मुंह तोड़ जवाब दिया था और तब से उन्हें देश के रियर हीरो के रूप में जाना जाता है। ये गेम भी काफी हद तक वायुसेना और अभिनंदन की बहादुरी पर बेस्ड है।

राफेल को भी शामिल किया गया

मोबाइल गेम की शुरुआत उसी लड़ाकू मिग-21 विमान के साथ होती है, जिसे विंग कमांडर अभिनंदन ने उड़ाते हुए पाकिस्तान के एफ-16 विमान को मार गिराया था। वे मिग-21 के साथ खड़े दिखाए गए हैं। गेम में मिग-21 के अलावा भविष्य में एयरफोर्स में शामिल होने वाले राफेल को भी शामिल किया गया है।

टॅग्स :गूगलमोबाइल गेम्स
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए