लाइव न्यूज़ :

गूगल सर्च इंजन हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ट्विटर पर लोगों ने दिए ऐसे मजेदार रिएक्शन

By विनीत कुमार | Updated: August 9, 2022 09:10 IST

दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय सर्च इंजन गूगल के कुछ समय के लिए डाउन होने से यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। भारतीय समय के अनुसार मंगलवार सुबह दुनिया भर के कई देशों में यूजर्स ने गूगल सर्च इंजन के डाउन होने की शिकायत की।

Open in App

नई दिल्ली: गूगल सर्च इंजन के भारतीय समय के अनुसार मंगलवार सुबह डाउन हो जाने से हजारों इंटरनेट यूजर्स परेशान हो गए। हालांकि, कुछ ही देर में कई समस्याओं को ठीक कर लिया गया। भारतीय समय के अनुसार सुबह करीब 7 बजे गूगल सर्च इंजन में दुनिया भर के कई देशों में परेशान आनी शुरू हुई। इस दौरान गूगल में कुछ भी सर्च करने पर 500 That’s an error मैसेज इंटरनेट यूजर्स को नजर आ रहा था। इसके बाद लोगों ने इस बारे में ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखना शुरू कर दिया।

वेबसाइट Downdetector.com के अनुसार गूगल सर्च इंजन के साथ समस्या को लेकर कुछ ही मिनटों में 40 हजार से अधिक यूजर्स ने रिपोर्ट किया। इस बीच कई यूजर ट्विटर पर सर्च इंजन के डाउन होने पर मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

रेयान बेकर नाम के एक यूजर ने लिखा, 'पहली बार गूगल सर्च इंजन को डाउन होते देख रहा हूं। यह इतना दुर्लभ है कि सबसे पहले मैं ट्विटर पर आया ताकि जान सकूं कि क्या कुछ बड़ा होने जा रहा है। कॉन्सप्रेसी थ्योरी यहां आते हैं!'

कई यूजर्स ने गूगल सर्च इंजन के साथ आ रही समस्या का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया और हैरानी जताई कहीं ऐसा केवल उनके साथ तो नहीं हो रहा है।

एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि, 'गूगल क्यों डाउन हुआ है, इसके लिए हम गूगल करना चाहते हैं लेकिन गूगल डाउन है। अब क्या?' 

कई यूजर ने तो मजाकिया लहजे में ये कहा कि अब यही दुनिया का अंत है वहीं एक यूजर ने कहा कि अब Yahoo के सीईओ खुश होंगे क्योंकि उनकी साइट पर ट्रैफिक आ रहा होगा।

टॅग्स :गूगलगूगल क्रोमट्विटरसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की