लाइव न्यूज़ :

गूगल प्ले स्टोर ने इन 24 खतरनाक ऐप्स को अपने प्लेटफॉर्म से हटाया, कहीं आपके मोबाइल में तो नहीं है इनमें से कोई ऐप

By ज्ञानेश चौहान | Updated: February 8, 2020 10:00 IST

इन सभी ऐप्स को 382 मिलियन (38 करोड़ 20 लाख) से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। ये ऐप्स एंड्रॉयड यूजर्स से कुछ बेहद खतरनाक पर्मीशन मांग रही थी और कुछ ऐप्स में तो मालवेयर आदि भी भरे हुए थे।

Open in App

गूगल प्ले स्टोर ने अपने प्लेटफॉर्म से 24 ऐप्स को हटा दिया है। गूगल का मानना है कि ये सभी ऐप्स मालवेयर सॉफ्टवेयर से भरे हुए थे। इनके जरिए यूजर्स का डेटा चीन के कुछ सर्वर को भेजा जा रहा था। यानी इन ऐप्स के जरिए आपकी पर्सनल इंफॉर्मेशन्स शेयर की जा रही थीं।

गूगल प्ले स्टोर से जिन ऐप्स को हटाया गया है, वे सभी ऐप्स यूजर्स से एंड्रॉयड एंटीवायरस ऐप्स द्वारा मांगे जाने वाली पर्मीशन मांग रहे थे। VPN Pro के एक ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक, Shenzhen HAWK नाम की एक चाइनीज़ कंपनी, जो TCL Corporation की सहायक कंपनी भी है, गूगल प्ले सटोर पर 24 ऐप्स चला रही है। 

इन सभी ऐप्स को 382 मिलियन (38 करोड़ 20 लाख) से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। ये ऐप्स एंड्रॉयड यूजर्स से कुछ बेहद खतरनाक पर्मीशन मांग रही थी और कुछ ऐप्स में तो मालवेयर भरे हुए थे।

Sophos का कहना है कि ये ऐप्स फोन में समस्यां के पता लगाने और उन्हें ठीक करने का ढ़ोंग करती थी और उसके बाद यूज़र्स से और समस्याओं का पता लगाने के लिए पैसें मांगती थी। इतना ही नहीं कई बार यूज़र्स को मालवेयर से भरी अन्य ऐप्स को इंस्टॉल करने के विकल्प भी देती थी।अगर आपके स्मार्टफोन पर इनमें से कोई भी ऐप है तो इन्हें तुरंत अपने स्मार्टफोन से अनइंस्टॉल कर दें। ऐसा नहीं करने पर आपके मोबाइल का डेटा अनसिक्योर हो सकता है।World ZooWord Crossy!Soccer PinballDig itLaser BreakWord CrushMusic RoamFile ManagerSound RecorderJoy LauncherTurbo BrowserWeather ForecastCalendar LiteCandy Selfie CameraPrivate BrowserSuper CleanerSuper BatteryVirus Cleaner 2019Hi Security 2019Hi VPN, Free VPNHi VPN ProNet MasterCandy GalleryPuzzle Box

टॅग्स :गूगल प्ले स्टोरऐपस्मार्टफोनमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

स्वास्थ्यकौन हैं हर्ष सिंह?, देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की