लाइव न्यूज़ :

गूगल के इस फोन ने मचाया धमाल, वनप्लस को पछाड़ बेच डाले 72 लाख फोन

By रजनीश | Updated: June 10, 2020 17:23 IST

गूगल अपने स्मार्टफोन को लेकर लंबे समय से प्लानिंग कर रहा था। कंपनी अपने स्मार्टफोन को एक प्रीमियम ब्रांड की तरह पोजीशन करना चाहती थी। यही वजह है कि गूगल ने अपने नए आइडिया पर काम करते हुए पहले गूगल फोन के लोगो को बदला। इससे पहले गूगल के फोन नेक्सस नाम से आते थे और उनमें फोन बनाने वाली कंपनी का लोगो भी होता था।

Open in App
ठळक मुद्देपिक्सल फोन की जबरदस्त बिक्री के बाद भी कंपनी टॉप-10 की लिस्ट में शामिल नहीं हो सकी।गूगल ने पिक्सल सीरीज में कम कीमत वाला एक फोन 3A लॉन्च किया था। ऑफर के दौरान इसकी कीमत कम कर देने से यह काफी लोकप्रिय हुआ।

गूगल काफी समय से स्मार्टफोन बाजार में पकड़ बनाने का प्रयास कर रहा है। पहले गूगल अन्य कंपनियों की मदद से नेक्सस नाम से स्मार्टफोन बनाता था। गूगल के नेक्सस सीरीज में स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी की भी ब्रांडिंग देखने को मिलती थी। बीते 6-7 सालों में कंपनी ने अपनी स्ट्रैटजी में बदलाव किया है।

शायद कंपनी को इसका फायदा भी मिलता दिख रहा है। मार्केट रिसर्च कंपनी IDC के आंकड़ों की मानें तो गूगल ने साल 2019 में 72 लाख पिक्सल फोन बेचे हैं। इसके साथ गूगल ने स्मार्टफोन के लिए फेमस कंपनी वनप्लस को पीछे छोड़ दिया है।

पिक्सल फोन की ये बिक्री साल 2016 में लॉन्च किए गए पिक्सल फोन के बाद से कंपनी की सबसे बेहतरीन बिक्री है। हालांकि इसके बाद भी कंपनी टॉप-10 की लिस्ट में नहीं है।

पिक्सल फोन की सबसे ज्यादा बिक्री यूएसए, पश्चिमी यूरोप और जापान में हुई है। IDC के मुताबिक पिछले साल पिक्सल फोन की बिक्री में 50 फीसद की बढ़त हुई है।

गूगल ने पिक्सल सीरीज में कम कीमत वाला एक फोन 3A लॉन्च किया था। ऑफर के दौरान इसकी कीमत कम कर देने से यह काफी लोकप्रिय हुआ। गूगल ने इस फोन में प्रीमियम फोन वाले कई सारे फीचर्स काफी कम कीमत में लोगों को उपलब्ध कराए। इससे यह और ज्यादा लोकप्रिय हो गया।

वनप्लस भी भारत में प्रीमियम स्मार्टफोन के मामले में टॉप ब्रैंड है। काउंटरप्वाइंट रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक वनप्लस ने अकेले भारत में ही 20 लाख से ज्यादा फोन बेचे हैं। 

टॅग्स :गूगल पिक्सलस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारअमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति में चीन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचा भारत, शिपमेंट में 240 प्रतिशत की भारी वृद्धि

भारतUP: दारुल उलूम देवबंद में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक

टेकमेनियासवाल स्मार्टफोन का नहीं, स्मार्ट नजरिये का है !

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए