लाइव न्यूज़ :

एपल और वनप्लस के 'सस्ते' स्मार्टफोन के लिए मुसीबत बन सकता है गूगल का ये नया फोन, पिछले मॉडल की खूब हुई थी बिक्री

By रजनीश | Updated: July 26, 2020 17:10 IST

गूगल अपने पिक्सल सीरीज के जरिए फ्लैगशिप कैटेगरी के स्मार्टफोन ही बनाता है लेकिन एपल और वनप्लस जैसी कंपनियों ने जब कम कीमत वाले भी स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं ऐसे में गूगल पीछे क्यों रहे। जब पिछली बार कम कीमत वाले पिक्सल 3a की ही जबरदस्त बिक्री हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देलीक रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल पिक्सल 4a में यूजर्स को चार जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।पिक्सल 4a को गूगल स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर के साथ लॉन्च कर सकता है। इसे गीकबेंच लिस्टिंग में देखा गया है।

दिग्गज टेक कंपनी गूगल काफी समय से स्मार्टफोन की बिक्री कर रही है। पहले गूगल नेक्सस नाम से फोन बेचता था लेकिन नेक्सस डिवाइस को बहुत ज्यादा सफलता नहीं मिल सकी। बाद में गूगल ने पिक्सल सीरीज से फोन लॉन्च किए। पिक्सल सीरीज के फोन्स को लोगों ने पसंद भी किया। लेकिन 3a पिक्सल डिवाइस जिसकी कीमत थोड़ा कम रखी गई थी उनकी जबरदस्त बिक्री हुई। अब गूगल का पिक्सल 4a इन दिनों अपनी लॉन्चिंग को लेकर चर्चा में बना हुआ है। 

इस स्मार्टफोन से जुड़ी कई रिपोर्ट्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लीक हो चुकी हैं। पिक्सल 4a से जुड़े लीक्स के मुताबिक यह अब तक का सबसे सस्ता गूगल पिक्सल डिवाइस हो सकता है। एक रिपोर्ट में पिक्सल 4a के कुछ फीचर्स की जानकारी भी मिली है। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी तक इस स्मार्टफोन से जुड़ी लॉन्चिंग की कोई भी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

पिक्सल 4a को गूगल स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर के साथ लॉन्च कर सकता है। इसे गीकबेंच लिस्टिंग में देखा गया है। Tom's Guide की ओऱ से शेयर की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि गीकबेंच 5 (Geekbench 5) लिस्टिंग में LTE Pixel 4a स्नैपड्रैगन के मिडरेंज चिपसेट के साथ दिखा है। इस फोन में 5जी कनेक्टिविटी भी मिलने की उम्मीद है।

बेंचमार्क साइट पर मिले अंकआपको बता दें कि इससे पहले अगामी गूगल पिक्सल 4a स्मार्टफोन को बेंचमार्क साइट पर स्पॉट किया गया था। इस स्मार्टफोन को साइट पर सिंगल कोर में 551 अंक और मल्टी-कोर में 1,655 अंक मिले थे।

संभावित स्पेसिफिकेशनलीक रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल पिक्सल 4a में यूजर्स को चार जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। गूगल के ऑप्टिमाइज्ड ओएस और कैमरा के चलते इस डिवाइस में शानदार परफॉर्मेंस मिल सकती है और 5.81 इंच के पंच होल डिस्प्ले के अलावा 12.2MP प्राइमरी और 8MP सेल्फी कैमरा मिल सकता है।

संभावित कीमतसामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी गूगल पिक्सल 4ए स्मार्टफोन की कीमत 349 डॉलर (करीब 26,000 रुपये) के आस-पास रख सकती है। ऐसे में यह स्मार्टफोन एपल के आईफोन SE और वनप्लस नॉर्ड को कड़ी टक्कर दे सकता है।

टॅग्स :गूगल पिक्सलस्मार्टफोनवनप्लस
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारअमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति में चीन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचा भारत, शिपमेंट में 240 प्रतिशत की भारी वृद्धि

भारतUP: दारुल उलूम देवबंद में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक

टेकमेनियासवाल स्मार्टफोन का नहीं, स्मार्ट नजरिये का है !

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए