लाइव न्यूज़ :

स्मार्ट डिस्प्ले वाला Google Nest Hub भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Published: August 26, 2019 3:47 PM

गूगल के स्मार्ट डिवाइस नेस्ट हब को भारतीय बाजार में पेश कर दिया गया है। कंपनी के इस डिवाइस से यूजर्स 20 करोड़ से भी ज्यादा डिवाइस को कनेक्ट कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगूगल नेस्ट हब में असिस्टेंट पावर्ड दिया गया हैइसकी मदद से आप अपनी आवाज से सभी कनेक्टेड डिवाइस को कंट्रोल कर सकते हैंभारत में Google Nest Hub डिवाइस की कीमत 9,999 रुपये रखी गई है

Google ने भारत में अपने तीसरे स्मार्ट डिवाइस Google Nest Hub को लॉन्च कर दिया है। इस डिवाइस को गूगल की नेस्ट सीरीज के तहत लॉन्च किया गया है। भारत में नेस्ट सीरीज की यह पहली डिवाइस है। इसे पहले गूगल होम हब नाम से जाना जाता था।

गूगल नेस्ट हब में असिस्टेंट पावर्ड दिया गया है। इसकी मदद से आप अपनी आवाज से सभी कनेक्टेड डिवाइस को कंट्रोल कर सकते हैं। अमेरिका समेत कई देशों में यह डिवाइस काफी समय से मौजूद है। भारत में यह डिवाइस बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुका है।

Google Nest Hub

Google Nest Hub कीमत और उपलब्धता

गूगल नेस्ट हब के कीमत की बात करें तो भारत में इस डिवाइस की कीमत 9,999 रुपये रखी गई है। इसे फ्लिपकार्ट, क्रोमा, रिलायंस जैसे बड़े रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। भारत में Google Nest Hub को सिर्फ दो ही कलर ऑप्शन चॉक वाइट और चारकोल ब्लैक कलर में पेश किया गया है। 

Google Nest Hub के फीचर्स

गूगल की यह स्मार्ट डिवाइस 200 मिलियन डिवाइस के साथ कंपैटिबल है। डिवाइस 3,500 से ज्यादा ब्रैंड्स की डिवाइस को सपॉर्ट करता है। इस डिवाइस में 7 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। डिवाइस की बॉडी में फाइबर कोटिंग दी गई है। 

डिवाइस में इनबिल्ट स्पीकर दिए गए हैं। इस डिवाइस से यूजर ऑडियो कॉल ले सकते हैं साथ ही कई अप्लायंस जैसे टीवी, एसी, स्मार्ट स्पीकर्स, सिक्यॉरिटी कैमरा भी कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर इस डिवाइस से मैप्स के जरिए ट्रैफिक की जानकारी भी ले सकते हैं। डिवाइस में कैलेंडर इवेंट की लिस्ट, स्मार्ट बल्स ब्राइटनेस लेवल और थर्मोस्टैट टेंपरेचर की भी जानकारी ले सकते हैं।

Google Nest Hub

यूजर की प्राइवेसी के लिए माइक्रोफोन को टॉगल करने के लिए डेडिकेटेड, फिजिकल स्विच भी दिया गया है। यह स्विच टचस्क्रीन के पीछे दिया गया है। हालांकि इस डिवाइस में कैमरा नहीं दिया गया है जिससे आप विडियो कॉलिंग नहीं कर सकेंगे।

इसके अलावा डिवाइस में बैटरी भी नहीं दी गई है यानी इसे ऑन रखने के लिए आपको इसे हमेशा पावर सोर्स से जोड़कर रखना होगा। अपने एंड्रॉयड या iOS डिवाइस में गूगल होम डाउनलोड करके इसे कंट्रोल कर सकते हैं।

टॅग्स :गूगलगूगल असिस्टेंटस्मार्ट होम अप्लायंसेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगूगल ड्राइव पर बचपन की निर्वस्त्र तस्वीर अपलोड किया, सोशल मीडिया ने किया बैन, गुजरात उच्च न्यायालय ने नोटिस जारी कर 26 मार्च तक जवाब देने को कहा

ज़रा हटकेकर्नाटक: यात्रियों को Google मैप की गलती के बारे में चेतावनी देने के लिए लगाया गया साइनबोर्ड

टेकमेनियाLok Sabha Elections 2024: गूगल लोकसभा चुनावों के लिए मतदाताओं को देगा 'हाई क्वालिटी इन्फोर्मेशन', जानें विवरण

कारोबारगूगल ने एंड्रॉयड ऐप स्टोर से इन ऐप्स को किया डीलिस्ट, जानें क्या है इनके पीछे की वजह, ओनर्स ने किए ये कमेंट्स

कारोबारएक्स Google कर्मचारी का दावा- 'श्वेत व्यक्ति' होने के कारण उन्हें पदोन्नति से वंचित किया गया

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनिया5G in India: मोबाइल डेटा का इस्तेमाल 3.6 गुना अधिक, कुल डेटा ट्रैफिक में 5जी का योगदान 15 प्रतिशत, जानें आंकड़े

टेकमेनियाCyber attack in India: साइबर हमला और डेटा सेंध सबसे प्रमुख जोखिम, 2021 में 7वें पर रखा गया, 61 देश में सर्वे

टेकमेनियाभारतीय वर्क स्पेस इंटीरियर के क्षेत्र में तेजी से आगे, गुणवत्ता मानक को बढ़ने पर जोर

टेकमेनियाGoogle AI tool: गूगल एआई टूल पर सवाल!, कई प्रावधानों के साथ आईटी नियमों का उल्लंघन, जानें क्या है माजरा

टेकमेनियाArtificial Intelligence AI: एआई नियम पर मसौदा जून-जुलाई तक, जानें क्या-क्या किया गया है शामिल, पढ़िए