लाइव न्यूज़ :

Google Map में आया नया अपडेट, पसंद की लोकेशन ढूंढने में होगी आसानी

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 28, 2018 16:33 IST

गूगल ने अपने मैप ऐप में कुछ नए फीचर्स को एड किया है। अब लोगों को उनकी मनचाही जगह ढूंढना और आसान हो जाएगा। नए अपडेट और हैशटैग सपॉर्ट मिलने के बाद मैप्स लोगों को और अधिक सटीक जानकारी उपलब्ध करा पाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देएंड्रॉयड डिवाइस यूजर को मिला Google Maps का नया अपडेटयूजर अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ बस और ट्रेन की यात्रा प्रोग्रेस को शेयर कर पाएंगेलोकेशन इंफॉर्मेशन को न सिर्फ गूगल नहीं बल्कि थर्ड पार्टी ऐप पर भी शेयर कर सकेंगे

Google ने अपने मैप में एक नए फीचर को जोड़ा है। कंपनी ने Google Map में नया अपडेट दिया है जिससे अब यूजर अपनी लाइव लोकेशन और बस-ट्रेन की जानकारी शेयर कर पाएंगे। नई रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल ने यह नया फीचर पिछले हफ्ते ही एंड्रॉयड प्लैटफॉर्म पर शामिल किया था। बता दें कि यह फीचर पुराने लोकेशन फीचर का अपग्रेड वर्जन है। फिलहाल यह फीचर एंड्रॉयड डिवाइस पर ही मौजूद है। उम्मीद की जा रही है कि इसे जल्द ही iOS यूजर के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। गूगल मैप में आए नए फीचर को पाने के लिए आपको Google Play Store में जाकर अपडेट करना होगा।

Google Maps को अपडेट करने के बाद यूजर अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ बस और ट्रेन की यात्रा प्रोग्रेस को शेयर कर पाएंगे। आप लोकेशन इंफॉर्मेशन को न सिर्फ गूगल नहीं बल्कि थर्ड पार्टी ऐप Facebook Messenger और WhatsApp पर भी शेयर कर सकेंगे। इस फीचर की मदद से आप रिश्तेदारों को यह भी शेयर कर सकेंगे कि आपको ट्रिप में कितना टाइम लगेगा।

बस और ट्रेन ट्रिप को शेयर करने के लिए सबसे पहले गंतव्य स्थान को सेट करें और फिर ट्रांजिट टैब में जाएं। लिस्ट में उचित रूट के लिए नेविगेशन को एनेबल करें और फिर नीचे दाहिनी तरफ दिखाई दे रहे शेयर ट्रिप प्रोग्रेस बटन पर क्लिक करें। हमने एंड्रॉयड डिवाइस पर मौजूद गूगल मैप्स में लाइव लोकेशन और बस-ट्रेन यात्रा के लिए ETA फीचर को स्पॉट किया है।

टॅग्स :गूगलएंड्रॉयडआईओएस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए