लाइव न्यूज़ :

Google ने लॉन्च की क्लाउड गेमिंग सर्विस स्टेडिया, अब वेब ब्राउजर और स्मार्टफोन पर ले पाएंगे मजा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 18, 2019 11:11 IST

Google Launched stadia Cloud Gaming: ने स्टेडिया क्लाउड सर्विस को लॉन्च कर गेमिंग कंपनी का दर्जा हासिल कर लिया है। स्टेडिया के जरिए यूजर्स वेब ब्राउजर और स्मार्टफोन पर कंसोल-क्वालिटी वाले वीडियो गेम खेल पाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देस्टेडिया को पॉपुलर करने के लिए Google ने पिछले महीने 129 डॉलर में 'फाउंडर्स एडिशन' किट को बेचा हैस्टेडिया के जरिए यूजर्स वेब ब्राउजर और स्मार्टफोन पर कंसोल-क्वालिटी वाले वीडियो गेम खेल पाएंगे

बाजार में क्लाउड गेमिंग के क्रेज को देखते हुए गूगल ने भी इसमें कदम रख दिया है। टेक कंपनी Google ने भी क्लाउड गेमिंग (Cloud Gaming) के तहत अपनी स्टेडिया क्लाउड सर्विस (Stadia Cloud) को लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही गूगल ने गेमिंग कंपनी का दर्जा हासिल कर लिया है।

स्टेडिया के जरिए यूजर्स वेब ब्राउजर और स्मार्टफोन पर कंसोल-क्वालिटी वाले वीडियो गेम खेल पाएंगे। इंटरनेट दिग्गज गूगल ने ग्लोबल वीडियो गेम मार्केट में इस साल 150 बिलियन अमेरिकी डॉलर के टॉप पर पहुंचने की उम्मीद कर रही है जो लोगों को नए फीचर्स के साथ अपनी ओर आकर्षित कर सकती है।

वहीं, विशेषज्ञों का कहना है कि स्टेडिया (Stadia) का भविष्य बेहद अनिश्चित है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस प्रतिस्पर्धी बाजार में इसे प्लेस्टेशन नाऊ जैसो का सामना करना पड़ेगा।

स्टेडिया को पॉपुलर करने के लिए Google ने पिछले महीने 129 डॉलर में 'फाउंडर्स एडिशन' किट को बेचा है। हर किट कंटेन में एक स्टेडिया कंट्रोलर और टीवी सेट में लगने वाली पेंडेंट जैसी क्रोमकास्ट अल्ट्रा वायरलेस कनेक्शन डिवाइस थी।

स्टेडिया प्रो वर्जन के लिए गूगल ने अमेरिका में हर महीने 10 डॉलर का किराया तय किया है। बता दें कि फिलहाल गूगल की क्लाउड गेमिंग सर्विस नॉर्थ अमेरिका और यूरोप के 10 देशों में उपलब्ध कराई जाएगी।

टॅग्स :गूगल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए