लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से बचाव के लिए गूगल की खास पहल, इन 5 तरीकों से खुद और परिवार को रखें सुरक्षित

By रजनीश | Updated: March 20, 2020 11:36 IST

भारत में कोरोना वायरस तेजी से असर दिखा रहा है। कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या भारत में 5 पहुंच गई है। और इससे संक्रमित लोगों का आंकड़ा 163 के पार पहुंच गया है।

Open in App
ठळक मुद्देगूगल, फेसबुक, ट्विटर, माइक्रोसॉफ्ट और यूट्यूब जैसी बड़ी सोशल प्लेटफॉर्म कंपनियों ने इस वायरस से जुड़े अफवाहों को अपने प्लेटफॉर्म से हटाने के लिए हाथ भी मिलाया है।यूजर्स जब भी गूगल पर कूछ सर्च करेंगे, तो नीचे की तरफ उनको DO THE FIVE. Help stop coronavirus नीचे की तरफ लाल रंग से लिखा दिखेगा।

विश्व भर में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए गूगल ने डू द फाइव. हेल्प स्टॉप कोरोनावायरस (DO THE FIVE. Help stop coronavirus) पहल की शुरुआत की है। इस पहल के जरिए गूगल ने यूजर्स को खुद को और अपने अपने परिवार को कोरोना वायरस से बचाव के उपाय बताए हैं। साथ ही गूगल इस पहले के जरिए कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए भी पहल कर रहा है। 

आपको बता दें गूगल, फेसबुक, ट्विटर, माइक्रोसॉफ्ट और यूट्यूब जैसी बड़ी सोशल प्लेटफॉर्म कंपनियों ने इस वायरस से जुड़े अफवाहों को अपने प्लेटफॉर्म से हटाने के लिए हाथ भी मिलाया है। बात करते हैं गूगल के डू द फाइव. हेल्प स्टॉप कोरोनावायरस पहल के बारे में..

इस पहल के तहत गूगल ने कोरोना वायरस से बचाव के 5 टिप्स बताए हैं जिससे इसको फैलने से भी रोका जा सकेगा। यूजर्स जब भी गूगल पर कूछ सर्च करेंगे, तो नीचे की तरफ उनको DO THE FIVE. Help stop coronavirus नीचे की तरफ लाल रंग से लिखा दिखेगा। इसपर क्लिक करते ही यह उन पांच चीजों के बारे में बताएगा, जिनसे कोरोना वायरस को फैलने से रोक जा सकेगा।

गूगल ने बताए ये 5 उपाय-1-अपने हाथों को साफ करते रहें। 2-खांसते या छींकते समय मुंह को ढंक कर रखें। 3-चेहरे को बार-बार न छुएं।  4-लोगों से दूरी बनाकर रखें। 5-बीमार महसूस करें तो घर ही रहें। 

इसके अलावा गूगल ने डूडल बनाकर भी लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया है। गूगल ने 20 मार्च के डूडल में एक डॉक्टर के जरिए हाथ की सफाई को दिखाया है। डूडल में यह बताया गया है कि हांथों की सफाई करते समय किन हिस्सों को अच्छी तरह से साफ करना है और कैसे साफ करना है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसगूगलगूगल डूडल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए