लाइव न्यूज़ :

फर्जी फोटो और वीडियो पर रोक लगेगी रोक, गूगल ने पेश किया नया इमेज फैक्ट चेकिंग टूल

By रजनीश | Updated: June 24, 2020 14:23 IST

फर्जी फोटो और वीडियो के जरिए कई बार दंगे भड़काने, दो समुदायों को आपस में लड़ाने का काम किया जाता है। इस पर रोक लगाने के लिए कई बार बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, व्हाट्सएप पर फेक न्यूज, वीडियो पर रोक न लगा पाने के लिए सवाल भी उठ चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगूगल ने फर्जी फोटो और वीडियो की पहचान के लिए इमेज सर्च टूल शुरू किया गया है। गूगल पर इमेज सर्च करने पर फोटो के नीचे एक फैक्ट चेक लेबल दिखेगा, जो फोटो के नीचे थंबनेल के तौर पर दिखेगा।

फर्जी मैसेज, इमेज और वीडियो इतने खतरनाक होते हैं कि इन्हीं को सच मानकर कई बार तो दंगे तक हो चुके हैं। इन फर्जी मैसेज और वीडियो को रोक न पाने के चलते कई बार गूगल, फेसबुक, व्हाट्सएप जैसे बड़े प्लेटफॉर्म पर सवाल भी उठे हैं। अब फर्जी इमेज और वीडियो पर रोक लगाने के लिए गूगल ने खास पहल शुरू की है। 

गूगल ने फर्जी फोटो और वीडियो की पहचान के लिए इमेज सर्च टूल शुरू किया गया है। फेक इमेज (फर्जी तस्वीरों) की पहचान के लिए एक नया फैक्ट चेक मार्कर भी जोड़ा गया है, जो गूगल सर्च रिजल्ट वाली इमेज के साथ दिखेगा।

यह टूल फर्जी फोटो की पहचान करके उनकी लेबलिंग करेगा। यह लेबल इमेज और वीडियो के वेब पेज के नीचे दिखेगा। फैक्ट चेक में इमेज सोर्स से लेकर कई जानकारी मिलेंगी।

हर दिन मिलियन से अधिक होती है फैक्ट जांच गूगल के प्रॉडक्ट मैनेजर Harris Cohen के मुताबिक दुनियाभर में जानकारी का अहम सोर्स फोटो और वीडियो को माना जाता हैं। यही वजह है कि कई बार गलत फोटो और वीडियो की वजह से लोगों को नुकसान झेलना पड़ता है। गूगल का कहना है कि सर्च रिजल्ट के फैक्ट की जांच हर दिन 11 मिलियन से अधिक बार होती है। 

ऐसे करें इस्तेमाल गूगल पर इमेज सर्च करने पर फोटो के नीचे एक फैक्ट चेक लेबल दिखेगा, जो फोटो के नीचे थंबनेल के तौर पर दिखेगा। जब आप फोटो को लार्ज फॉरमेट में देखेंगे, तो वेब पेज के नीचे साइज एक फैक्ट चेक लेबल नजर आएगा।

टॅग्स :गूगल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए