लाइव न्यूज़ :

Google India: गूगल भारत में भूकंप अलर्ट सेवा शुरू करेगी, जानें क्या है और कैसे करेगा काम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 27, 2023 17:03 IST

Google India: गूगल ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) और राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनएससी) के परामर्श के साथ भारत में ‘एंड्रॉयड भूकंप अलर्ट सिस्टम’ पेश किया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में एंड्रॉयड भूकंप अलर्ट प्रणाली पेश कर रहे हैं।क्षेत्र में भूकंप आने की स्वचालित शुरुआती चेतावनी देना है।मिनी सीस्मोमीटर (भूकम्पमापी) के रूप में काम कर सकता है।

Google India: इंटरनेट सर्च इंजन कंपनी गूगल भारत में एक भूकंप अलर्ट (चेतावनी) सेवा शुरू करेगी। यह सेवा एंड्रॉयड स्मार्टफोन में सेंसर का उपयोग करके भूकंप का अनुमान और उसकी तीव्रता का पता लगाने का काम करेगी। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

गूगल ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) और राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनएससी) के परामर्श के साथ भारत में ‘एंड्रॉयड भूकंप अलर्ट सिस्टम’ पेश किया है। कंपनी ने एक ब्लॉग में कहा, ‘‘(एनडीएमए) और एनएससी के परामर्श के साथ आज हम भारत में एंड्रॉयड भूकंप अलर्ट प्रणाली पेश कर रहे हैं।

इसके जरिये हमारी कोशिश एंड्रॉयड उपयोगकर्ताओं को उनके क्षेत्र में भूकंप आने की स्वचालित शुरुआती चेतावनी देना है।’’ कंपनी के अनुसार, यह सेवा आने वाले सप्ताह में एंड्रॉयड-5 और उसके बाद के संस्करणों में उपलब्ध होगी। यह प्रणाली एंड्रॉयड स्मार्टफोन में मौजूद छोटे ‘एक्सेलेरोमीटर’ की मदद लेती है जो मिनी सीस्मोमीटर (भूकम्पमापी) के रूप में काम कर सकता है।

टॅग्स :गूगलभूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की