लाइव न्यूज़ :

सावधान! गूगल प्ले स्टोर के इन 7 पॉपुलर ऐप्स में मिला खतरनाक वायरस, फोन से तुरंत कर दें डिलीट

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 12, 2019 13:31 IST

वानडेरा नाम की सिक्योरिटी कंपनी के रिसर्चर ने प्ले स्टोर पर 7 ऐसे ऐप्स को खोजा है, जो यूजर्स के फोन को कंट्रोल करते थे। ये 7 ऐप्स  3 अलग डेवलपर ने बनाई है लेकिन ये एक ही तरीके से काम करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजिन 7 ऐप्स में मैलवेयर पाया गया है उसमें से Magnifying Glass ऐप, Super Bright LED Flashlight हैये 7 ऐप्स  3 अलग डेवलपर ने बनाई है लेकिन ये एक ही तरीके से काम करते हैं

हाल ही के समय गूगल प्ले स्टोर में कई ऐसे फर्जी ऐप्स मिले हैं जिनमें वायरस पाया गया है। एक बार फिर प्ले स्टोर (google play store) पर फर्जी ऐप्स पाए जाने की खबरें सामने आ रही है। इनमें 7 ऐप्स हैं जिनमें खतरनाक वायरस पाया गया है।

वानडेरा नाम की सिक्योरिटी कंपनी के रिसर्चर ने प्ले स्टोर पर 7 ऐसे ऐप्स को खोजा है, जो यूजर्स के फोन को कंट्रोल करते थे। ये 7 ऐप्स  3 अलग डेवलपर ने बनाई है लेकिन ये एक ही तरीके से काम करते हैं।

इन ऐप्स में पाया गया मैलवेयर

जिन 7 ऐप्स में मैलवेयर पाया गया है उसमें से Magnifying Glass ऐप, Super Bright LED Flashlight है। इसके अलावा तीन और ऐप्स Magnifier, Magnifying Glass with Flashlight, Super-bright Flashlight हैं। जबकि इसमें आपकी ओर से सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला ऐप Alarm Clock, Calculator, Free Magnifying Glass भी शामिल है।

वहीं, एंड्रॉयड हेडलाइन पर आई रिपोर्ट के मुताबिक, इन ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया गया है। वहीं, जिन यूजर्स के मोबाइल में ये ऐप्स मौजूद है उन्हें तुरंत इन ऐप्स को डिलीट करने की सलाह दी गई है। 

इस तरह काम करते थे ये ऐप्स

इन ऐप्स को एक बार इंस्टॉल करने पर वह फोन में मैलवेयर ऐप्स को इंस्टॉल कर देते थे, जो यूजर के परमिशन के बिना डाउनलोड हो जाते थे। इसके साथ ही ये यूजर को दिखाई भी नहीं देते हैं जो फोन के लिए बहुत खतरनाक साबित होते हैं। ये ऐप्स फोन की बैटरी जल्दी डिस्चार्ज करते और डेटा का इस्तेमाल करके संदिग्ध काम भी करते हैं।

टॅग्स :गूगल प्ले स्टोरएंड्रॉयड ऐप्समोबाइल ऐपगूगल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए