लाइव न्यूज़ :

Google-ChatGPT: गूगल चैटबॉट बार्ड को अन्य गूगल ऐप के साथ जोड़ेगा, चैटजीपीटी को टक्कर देने की तैयारी, जानें असर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 19, 2023 18:24 IST

Google-ChatGPT: गूगल ने ओपन-सोर्स जेनएआई मंच चैटजीपीटी को टक्कर देने के लिए यह कदम उठाया है।

Open in App
ठळक मुद्देगूगल ऐप्स तथा सेवाओं से जानकारी हासिल करने में बार्ड की क्षमताओं का विस्तार किया जा सके।रुचि के विषय में सवालों को ढूंढ सकें, सार ग्रहण कर सकें और उत्तर पा सकें।गूगल ने कहा कि चैटबॉट बार्ड अब दुनिया भर की भाषाओं और देशों में उपलब्ध है।

Google-ChatGPT: सर्च इंजन गूगल कृत्रिम मेधा (एआई) संचालित चैटबॉट बार्ड की पहुंच बढ़ा रहा है और इसे मैप्स, डॉक्स और ड्राइव जैसे गूगल ऐप के साथ जोड़ रहा है। इससे अधिक भाषाओं और देशों में उसकी सेवाएं बेहतर होंगी। ऐसा माना जा रहा है कि गूगल ने ओपन-सोर्स जेनएआई मंच चैटजीपीटी को टक्कर देने के लिए यह कदम उठाया है।

गूगल ने कहा कि चैटबॉट बार्ड अब दुनिया भर की भाषाओं और देशों में उपलब्ध है। गूगल मैप्स, यूट्यूब, होटलों और उड़ानों से जुड़ी वास्तविक जानकारी को भी एकीकृत कर रहा है, ताकि गूगल ऐप्स तथा सेवाओं से जानकारी हासिल करने में बार्ड की क्षमताओं का विस्तार किया जा सके।

गूगल ने कहा कि ये सेवाएं पहले से सक्रिय रहेंगी, लेकिन आप इन्हें किसी भी समय बंद कर सकते हैं। कंपनी ने कहा, ‘‘अनुमति देकर आप बार्ड को अपने जीमेल, डॉक्स और ड्राइव से संपर्क स्थापित करने में सक्षम बना सकते हैं ताकि आप अपनी रुचि के विषय में सवालों को ढूंढ सकें, सार ग्रहण कर सकें और उत्तर पा सकें।’’

टॅग्स :गूगलगूगल क्रोम
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए