लाइव न्यूज़ :

Google नई पॉलिसी के जरिए आपके Gmail अकाउंट को कर सकता है बंद!, जानिए क्या है पूरा मामला

By अनुराग आनंद | Updated: November 17, 2020 15:27 IST

गूगल 1 जून 2021 से अपनी नई पॉलिसी लागू करने जा रहा है। पॉलिसी लागू होने बाद आपका अकाउंट बंद भी हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देनई पॉलिसी के मुताबिक, यूजर्स के लिए 15 जीबी डाटा फ्री में गूगल ड्राइव और गूगल फोटो पर सेव कर सकते है।यदि यूजर्स 15 जीबी डाटा की सीमा पार करते है तो उन्हें कम से कम 100 जीबी स्टोरेज की सुविधा लेनी होगी।

नई दिल्ली: यदि आपका अकाउंट गूगल पर है, तो यह संभव है कि गूगल कंपनी अपनी नई पॉलिसी के माध्यम से आपके अकाउंट को बंद कर दे। ऐसे में अपने किसी भी गूगल अकाउंट को बंद होने से बचाने के लिए इस बारे में आपको जानकारी होना जरूरी है।

नई पॉलिसी के अनुसार अगर यूजर्स का जीमेल अकाउंट दो साल से निष्क्रय है तो इन सभी अकाउंट से आपका कंटेंट हटा देगी। अगर आप चाहते हैं कि आपका अकाउंट बंद न किया जाए तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। बता दें कि हालांकि गूगल किसी भी यूजर का कंटेंट हटाने से पहले उसे इसकी जानकारी भी देगा।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिग्गज टेक कंपनी गूगल ने घोषणा की है कि वह अपने 2 साल से अधिक पूराने और निष्क्रिय अकाउंट को बंद कर सकता है। Google कंपनी ने 1 जून, 2021 से इस नई नीति को लागू करने का ऐलान किया है।

यही वजह है कि Google कंपनी ने नई पॉलिसी को लागू करने से पहले कहा है कि ऐसे सभी यूजर्स, जिन्होंने 2 साल से अपने किसी भी जीमेल या अन्य गूगल अकाउंट का इस्तेमाल नहीं किया है, वह 2021 से पहले अपने जीमेल, गूगल ड्राइव और गूगल फोटो फीचर का उपयोग कर लें। 

नई पॉलिसी के मुताबिक, यूजर्स के लिए 15 जीबी डाटा फ्री में गूगल ड्राइव और गूगल फोटो पर सेव कर सकते है। यदि यूजर्स 15 जीबी डाटा की सीमा पार करते है तो उन्हें कम से कम 100 जीबी स्टोरेज की सुविधा लेनी होगी।

नई पॉलिसी में यह भी बताया गया है कि इस फीचर के इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को चार्ज देना पड़ेगा। इसके लिए प्रति महीना 130 रुपये और 1300 रुपये सालाना चुकाना होगा। यदि यूजर्स 200 जीबी स्टोरेज का प्लान लेते है तो उन्हें 210 रुपये प्रति महीने चार्ज देना होगा। वहीं, 2TB और 10TB स्टोरेज के लिए यूजर्स को क्रमश: 650 रुपये और 3,250 रुपये महीने चार्ज देना होगा।

टॅग्स :गूगलजीमेलटेक्नो
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए