लाइव न्यूज़ :

Google के ये स्पीकर्स आपके कहने भर से ही करेंगे आपके सारे काम, अमेजन Echo को देंगे टक्कर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: April 10, 2018 16:37 IST

टेक्नोलॉजी कंपनी अमेजन ने भी कुछ महीने पहले ही भारतीय बाजार मे में ईको, ईको डॉट और ईको प्लस स्मार्ट स्पीकर उतारे थे।

Open in App
ठळक मुद्देGoogle Home और Google Home Mini स्मार्ट स्पीकर भारत में लॉन्चगूगल होम की कीमत 9,999 रुपये है, गूगल होम मिनी मिलेगा 4,499 रुपये का

नई दिल्ली, 10 अप्रैल। गूगल ने अपने दो प्रोडक्ट्स को भारत में लॉन्च कर दिया है। गूगल ने Google Home और Google Home Mini स्मार्ट स्पीकर को आधिकारिक तौर पर भारत में पेश कर दिए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि गूगल के ये स्पीकर भारतीय बाजार में पहले से मौजूद अमेजन Echo को टक्कर दे सकता है। गूगल के दोनों स्पीकर की सेल जल्द ही शुरू हो जाएगी। वहीं, टेक्नोलॉजी कंपनी अमेजन ने भी कुछ महीने पहले ही भारतीय बाजार मे में ईको, ईको डॉट और ईको प्लस स्मार्ट स्पीकर उतारे थे।

Google ने अपने स्मार्ट स्पीकर Google Home को 2016 में लॉन्च किया था। यह स्पीकर यूजर के कहने से ही कई काम कर सकता है। आप इन स्पीकर्स को अपने वॉयस से कंट्रोल कर सकते हैं। आपकी की ओर से पूछे गए सवालों का यह जवाब भी देता है। आप की आवाज सुनकर आपकी पसंद के गाने को प्ले कर सकता है। साथ ही, यह आपके घर के टीवी को ऑन करने से लेकर ऑफ तक के काम कर सकता है। अगर यूजर Google Home खरीदता है तो उन्हें अपने डिवाइस से इंटरेक्ट कर पाएगा।

इसे भी पढ़ें: iPhone 8 और iPhone 8 Plus (Product) का रेड एडिशन वेरिएंट हुआ लॉन्च, भारत में इस दिन से शुरू होगी बिक्री

Google Home और Google Home Mini की कीमत और उपलब्धता

गूगल के असिस्टेंट बेस्ड स्मार्ट स्पीकर की कीमत जहां 9,999 रुपये रखी गई है। वहीं, गूगल होम मिनी के लिए यूजर्स को 4,499 रुपये देने होंगे। दोनों ही स्पीकर शुरुआत में एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होंगे। हालांकि, रिलायंस डिजिटल स्टोर समेत देशभर की दुकानों में भी इनकी बिक्री आगे चलकर शुरू हो जाएगी। अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में इनकी उपलब्धता और कीमत की बात करें तो अमेरिकी मार्केट में Google Home की कीमत 129 डॉलर (करीब 8,400 रुपये) है और Google Home Mini स्मार्ट स्पीकर 49 डॉलर (करीब 3,200 रुपये) में मिलता है।

इस साल के अंत तक इन होम स्पीकर में हिंदी सपोर्ट को भी शामिल किया जाएगा। इसके लिए सेटअप के दौरान आपको अपनी आवाज़ की पहचान देनी होगी। जैसे ही यह स्पीकर आपकी आवाज़ को पहचान लेगा, यह आपके द्वारा दिए गए निर्देशों को आसानी से समझ जाएगा। यह डिवाइस गाने प्ले करने के अलावा आपके घर के भी कई काम कर सकता है। आपके किसी सवाल का भी जवाब मिल जाएगा, जिसके लिए आमतौर पर गूगल पर सर्च करना पड़ता है। Google Home के बेस को बदलने के लिए कई विकल्प हैं।

Google Home के स्पेसिफिकेशन

गूगल होम के स्पेसिफिकेशन पर गौर करें तो इसमें 2 इंच का ड्राइवर है और 2 इंच के ही ड्यूल पैसिव रेडिएटर हैं। यह सिर्फ व्हाइट कलर में ही उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, स्पीकर आपको कई कलर वेरिएंट में मिलेंगे। मेटल कलर की बात करें तो इसमें कॉपर और कार्बन कार्बन शामिल हैं। वहीं फैब्रिक में कोरल, मैंगो, मरीन, वॉयलेट और स्लेट रंग शामिल है। यह एंड्रॉयड 4.4 किटकैट व इससे ऊपर के वर्ज़न को सपोर्ट करता है। साथ ही iOS 9.1 व उससे ऊपर के वर्ज़न में इसका इस्तेमाल संभव है।

Google Home Mini के स्पेसिफिकेशन

गूगल होम मिनी की बात करें तो इसके टॉप में 4 लाइट हैं। ये लाइट बताती है कि स्पीकर काम कर रहा है। माइक को म्यूट करने पर यह अपने आप ऑरेंज कलर का हो जाता है। पीछे की तरफ पावर बटन के बगल में म्यूट का बटन दिया गया है। इसमें 40 मिलीमीटर ड्राइवर है, एंड्रॉयड 4.4 व इससे ऊपर के वर्ज़न और आईओएस 9.1 व उससे ऊपर के वर्ज़न में यह काम करेगा।

इसे भी पढ़ें: Moto के 16MP कैमरा वाले इस लेटेस्ट स्मार्टफोन पर मिल रहा 5000 रुपये का डिस्काउंट, कीमत हुई सोच से भी कम

Google Home Mini यह अमजे़न के ईको डॉट जैसा है। यह छोटे कमरे में इस्तेमाल करने के लिए बना है। ताकि यह एक घर के अलग-अलग लोगों के लिए गूगल होम की सुविधाएं मुहैया करा सके। इस कॉम्पेक्ट और सस्ते स्पीकर को बीते साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था।

टॅग्स :गूगलअमेजनफ्लिपकार्ट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की