लाइव न्यूज़ :

अब गूगल असिस्टेंट होगा और स्मार्ट, वॉट्सऐप मेसेज पढ़कर सुनाएगा और देगा जवाब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 4, 2019 12:45 IST

हाल ही में 9to5Google की तरफ से यह जानकारी सामने आई थी कि गूगल डिवाइस को बिना अनलॉक किए मैसेज भेजने के फीचर पर काम कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअभी तक केवल फोन के डिफॉल्ट मैसेज और गूगल हैंगआउट के मैसेज ही सुने जा सकते थे। इसके जरिए आप बोलकर ही मैसेज का रिप्लाई भी दे सकते हैं।

गूगल असिस्टेंट लगातार अपडेट हो रहा है इसी के साथ ही इसमें कई फीचर जुड़ते जा रहे हैं। अब गूगल का वॉइस बेस्ड वर्चुअल असिस्टेंट जल्द ही वॉट्सएप पर आने वाले मैसेज भी पढ़कर सुनाएगा।

एंड्राएड पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक गूगल असिस्टेंट का ये नया फीचर वॉट्सएप, टेलीग्राम, स्लैक जैसे एप्स के मैसेज को सिर्फ पढ़ेगा ही नहीं बल्कि रिप्लाई करने में सक्षम होगा।

अभी तक इसके जरिए केवल फोन के डिफॉल्ट मैसेज और गूगल हैंगआउट के मैसेज ही सुने जा सकते थे। गूगल असिस्टेंट से मैसेज पढ़ने के लिए जब आप कमॉड देंगे तो यह सबसे पहले आपसे नोटिफिकेशंस एक्सेस करने की परमिशन लेगा। इस सर्विस को इनेबल करने के बाद यह मैसेज पढ़ सकेगा। इसके जरिए आप उसमें दिए गए आइकन के जरिए एक्शन भी कर सकेंगे।

गूगल असिस्टेंट फीचर में एक बार सभी परमिशंस अलाउ करने और फीचर को एनेबल करने पर असिस्टेंट आपको लास्ट मैसेज पढ़कर सुनाएगा। वह मैसेज चाहे किसी भी मैसेजिंग एप पर आया हो। एक मैसेज के बाद वह आपसे नेक्स्ट की परमिशन मांगेगा और आपके नेक्स्ट बोलते ही वह अगला मैसेज सुनाएगा। इसके जरिए आप बोलकर ही मैसेज का रिप्लाई भी दे सकते हैं। चाहें तो टाइप से भी रिप्लाई कर सकते हैं। 

जिस तरह से एंड्राएड को गूगल असिस्टेंट सपोर्ट करता है उसी तरह एपल का वर्चुअल असिस्टेंट सीरी है। सीरी में वॉट्सएप औऱ अन्य मैसेजिंग एप का मैसेज पढ़ने का फीचर लगभग 2018 से है।

हाल ही में 9to5Google की तरफ से यह जानकारी सामने आई थी कि गूगल डिवाइस को बिना अनलॉक किए मैसेज भेजने के फीचर पर काम कर रहा है। जबकि सीरी में यह फीचर भी पहले से मौजूद है। 

टॅग्स :गूगल असिस्टेंटसिरीगूगलव्हाट्सऐप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की