लाइव न्यूज़ :

गूगल २१st बर्थडे: 21 साल का हो गया गूगल का सफर, आज खुद को समर्पित किया ये खास डूडल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 27, 2019 10:35 IST

Doodle on Google's 21st Birthday: इस डूडल में 1998 के एक पुराने डेस्कटॉप कम्प्यूटर को दिखाया गया है जिसमें पुराने गूगल होमपेज खुला है और गूगल का लोगो लगा है।

Open in App
ठळक मुद्देअपने जन्मदिन के मौके पर गूगल ने डूडल जारी करते हुए एक संदेश भी लिखा है। 15 सितंबर 1995 को Google.com डोमेन का रजिस्ट्रेशन किया गया था।

आज गूगल का 21वां जन्मदिन है। 27 सितंबर 1998 को इस सफर की शुरुआत हुई थी। इस मौके पर आज गूगल ने एक खास डूडल जारी किया है। इस डूडल में 1998 के एक पुराने डेस्कटॉप कम्प्यूटर को दिखाया गया है जिसमें पुराने गूगल होमपेज खुला है और गूगल का लोगो लगा है।

अपने जन्मदिन के मौके पर गूगल ने डूडल जारी करते हुए लिखा, '21 साल पहले, स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के दो पीएचडी छात्र सर्जी ब्रिन और लैरी पेज ने लार्ज स्केल सर्च इंजन पर एक पेपर पब्लिश किया था। आज गूगल दुनिया भर की 100 भाषाओं में काम करता है और साल में अरबों सवालों के जवाब खोजता है। कम से कम इतना तो कहा जा सकता है कि इसका फलक बड़ा है। 21वां जन्मदिन मुबारक हो गूगल!'

गौरतलब है कि 1998 में जब गूगल की शुरुआत की गई थी, तब पूरे वर्ल्ड वाइड वेब (www) पर करीब 25 मिलियन पेज मौजूद थे। उस समय गूगल का एल्गोरिथम शानदार था, तब के समय में कुछ भी सर्च करने पर 2.5 करोड़ पेज से जानकारी मिल जाती थी। 

पीएचडी छात्रों ने पहले इसका नाम Google.stanford.edu एड्रेस पर एक इंटरनेट सर्च इंजन बनाया था जिसका नाम BackRub रखा गया और बाद में इसे बदल कर Google कर दिया गया। 15 सितंबर 1995 को Google.com डोमेन का रजिस्ट्रेशन किया गया था। लेकिन गूगल कंपनी के तौर पर 4 सितंबर 1998 को रजिस्टर की गई थी। काफी समय तक गूगल के जन्मदिन को लेकर काफी संशय था लेकिन पिछले कुछ सालों से यह 27 सितंबर को ही मनाया जाता है।

टॅग्स :गूगलगूगल डूडल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए