लाइव न्यूज़ :

लाखों जीमेल यूजर्स ने ईमेल फिल्टर में ग्लिच को लेकर चेताया, गूगल ने कहा- समस्या को अब सुलझा लिया गया

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 5, 2020 12:14 IST

Google ने फोर्ब्स की रिपोर्ट पर गौर करते हुए कहा कि स्पैम वास्तव में एक बड़ी समस्या थी, जिसके कारण ईमेल देरी से सेंड हुआ और रिसीव हुआ। अब इस समस्या को अब सुलझा लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देएंड्रॉइड पुलिस ने ग्लिच के पकड़ा और स्पैम मेल्स के संबंध में यूजर्स को जानकारी दी। यह ग्लिच ईमेल फिल्टर की डिफॉल्ट सेटिंग में पाया गया, जोकि स्पैमर्स को मेल भेजने की अनुमति देता था।

गूगलजीमेल (Google Gmail) यूजर को ईमेल फिल्टर के संबंध में चेतावनी जारी की गई। लगातार यूजर अपने इनबॉक्स में स्पैम मेल की शिकायत कर रहे थे, जिसके बाद इस मामले को लेकर गूगल ने संज्ञान लिया और कहा है कि इस समस्या का समाधान कर लिया गया है। फोर्ब्स की एक रिपोर्ट में बताया गया कि एंड्रॉइड पुलिस ने ग्लिच के पकड़ा और स्पैम मेल्स के संबंध में यूजर्स को जानकारी दी। 

यह ग्लिच ईमेल फिल्टर की डिफॉल्ट सेटिंग में पाया गया, जोकि स्पैमर्स को मेल भेजने की अनुमति देता था। इस समस्या को Google ने हाल ही में स्वीकार किया था और कहा था कि इस ग्लिच के जरिए यूजर काफी प्रभावित हुआ है। सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर Gmail यूजर अभी भी शिकायत दर्ज करा रहे हैं।

कई यूजर्स ने अपने मेल बॉक्स में अवांछित मेल (Spam) आने के बारे में शिकायत दर्ज करवाई। इस बीच भारत में बुधवार शाम को Google यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा क्योंकि जीमेल और अन्य इंटरनेट सेवाएं कथित तौर पर कुछ घंटों के लिए डाउन हो गई थीं। भारत और कुछ अन्य देशों के यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर शिकायत की कि वे जीमेल और अन्य Google सेवाओं का उपयोग करने में परेशानी का सामना कर रहे हैं।

Google ने फोर्ब्स की रिपोर्ट पर गौर करते हुए कहा कि स्पैम वास्तव में एक बड़ी समस्या थी, जिसके कारण ईमेल देरी से सेंड हुआ और रिसीव हुआ। अब इस समस्या को अब सुलझा लिया गया है।

जानिए क्या है स्पैम (Spam)

स्पैम उस प्रकार के ईमेल को कहते है जो थोक में भेजा जाता है, बिना मांगे या बुलाये आ जा ता है। इसमें मुख्य रूप से विज्ञापन भरे होते हैं। हालांकि आप के इनबॉक्स में स्पैम को पहचानना आसान होता है, अचानक से किसी स्पैम लिंक पर क्लिक कर देने से वायरस के फैलने का और पहचान चोरी होने का खतरा रहता है। स्पैम को ब्लॉक कर किया जा सकता है, जिससे आने वाली अन्य स्पैम को रोका जा सके।

टॅग्स :जीमेलगूगल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए