लाइव न्यूज़ :

भारत में टेलीकॉम क्रांति के जनक रहे अटल बिहारी वाजपेयी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 16, 2018 15:40 IST

वो अटल जी ही थी जिन्होंने देश को नई टेलीकॉम नीति दी। वाजपेयी जी की टेलीकॉम नीति को भारत में टेलीकॉम क्रांति के नाम से भी जाना जाता है।

Open in App

नई दिल्ली,16 अगस्त: देश में मोबाइल क्रांति के जनक अटल बिहारी वाजपेयी को माना जाता है। अटल ने ही देश की इकॉनोमिक पोटेंशियल से पूरे विश्‍व को परिचित कराया। वाजपेयी जी के शासनकाल में ही भारत में टेलीकॉम क्रांति की शुरूआत हुई। टेलीकॉम से संबंधित कोर्ट के मामलों को तेजी से निपटाया गया और ट्राई की सिफारिशें लागू की गईं। स्पैक्ट्रम का आवंटन इतनी तेजी से हुआ कि मोबाइल के क्षेत्र में क्रांति की शुरूआत हुई।

बताया जाता है कि उनके कार्यकाल में टेलीकॉम से संबंधित कोर्ट के मामलों को तेजी से निपटाया गया, जिसके बाद ट्राई की सिफारिशें लागू किया गया। स्पैक्ट्रम का आवंटन इतनी तेजी से हुआ कि मोबाइल के क्षेत्र में क्रांति की शुरुआत हो गई। धीरे-धीरे पूरे भारत में मोबाइल फोन से लोग एक-दूसरे से जुड़ने लगे और बातचीत का संचार तेज हो गया।

वो अटल जी ही थी जिन्होंने देश को नई टेलीकॉम नीति दी। वाजपेयी जी की टेलीकॉम नीति को भारत में टेलीकॉम क्रांति के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने टेलीकॉम कंपनियों के कई नीतियां और कानून तैयार किए। भारत संचार निगम लिमिटेड के लिए एक अलग पॉलिसी बनाई गई। सरकार ने विदेश संचार निगम लिमिटेड के आधिपत्य को खत्म किया।

वाजपेयी सरकार अपनी नई टेलीकॉम पॉलिसी के तहत टेलीकॉम फर्म्स के लिए एक तय लाइसेंस फीस हटाकर रेवन्यू शेयरिंग की व्यवस्था लेकर लाई थी। भारत संचार निगम का गठन भी पॉलिसी बनाने और सर्विस के प्रविशन को अलग करने के लिए इस दौरान किया गया था। वाजपेयी की सरकार ने अंतरराष्ट्रीय टेलिफोनी में विदेश संचार निगम लिमिटेड के एकाधिकार को पूरी तरह खत्म कर दिया था।

टॅग्स :अटल बिहारी बाजपेईटेलीकॉममोबाइलट्राई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की