लाइव न्यूज़ :

Flipkart Big Shopping Days Sale:दूसरे दिन इन प्रोडक्ट्स पर मिल रहा 80 प्रतिशत तक का डिस्काउंट

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 17, 2018 11:40 IST

फ्लिपकार्ट ने 16 जुलाई की शाम 4 बजे से Big Shopping Days सेल शुरू की है। यह सेल 80 घंटे तक चलेगी जिसमें ग्राहकों को स्मार्टफोन, गैजेट्स और भी दूसरे कैटेगरी पर भारी छूट और ऑफर्स दिए जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देFlipkart की यह सेल 19 जुलाई तक चलेगीफ्लिपकार्ट की इस सेल में कई प्रोडक्ट पर डील्स रखे गए हैंसेल में कंपनी अपने कई प्रॉडक्ट्स पर 80% तक का डिस्काउंट दे रही है

नई दिल्ली, 17 जुलाई: देश की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनियां अमेजन और फ्लिपकार्ट ने अपनी साइट पर सेल का आयोजन की है। फ्लिपकार्ट ने अमेजन को टक्कर देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बता दें कि Amazon और Flipkart दोनों की महासेल 16 जुलाई से शुरू हो चुकी है। ऐसे में दोनों कंपनियां एक से बढ़कर एक ऑफर पेश करके एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही है। बता दें कि फ्लिपकार्ट ने 16 जुलाई की शाम 4 बजे से Big Shopping Days सेल शुरू की है। यह सेल 80 घंटे तक चलेगी जिसमें ग्राहकों को स्मार्टफोन, गैजेट्स और भी दूसरे कैटेगरी पर भारी छूट और ऑफर्स दिए जा रहे हैं। Flipkart की यह सेल 19 जुलाई तक चलेगी।

Flipkart सेल में मिलेंगे अलग-अलग डील्स

फ्लिपकार्ट की इस सेल में कई प्रोडक्ट पर डील्स रखे गए हैं। इन डील्स का लाभ आप अलग-अलग समय पर उठा सकते हैं। जैसे 'ब्लॉकबस्टर डील्स' जो हर 8 घंटे पर रिफ्रेश होता रहेगा। 'प्राइस क्रैश डील' भी हर 8 घंटे पर मिलेगी। वहीं, 'रस ऑवर डील्स' सिर्फ 2 घंटे के लिए शाम 4 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। इसके अलावा एक डील 'फर्स्ट टाइम ऑन डिस्काउंट' के नाम से चलेगी।

इसे भी पढ़ें: 70,000 रुपये वाला Google Pixel 2 सिर्फ 6,000 रुपये में हो सकता है आपका, जानें कैसे

Flipkart सेल में स्मार्टफोन्स पर मिल रही भारी छूट 

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके पास यह सुनहरा मौका है। Flipkart के इस सेल में आप मोबाइल फोन्स के 1500 से भी ज्यादा मॉडल्स पर छूट का लाभ उठा सकते हैं। इस सेल में Google Pixel 2 के 128जीबी को आप महज 42,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। गूगल पिक्सल 2 पर आपको इस सेल में 37,000 रुपये तक की बाइबैक गारंटी के साथ 3,000 रुपये का एक्सचेंज और 8,000 रुपये तक का कैशबैक ऑफर भी मिलेगा। इसके अलावा, सेल के दौरान Panasonic P95 को 3,999 रुपये में और Honor 9i के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरियंट को 14,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

इन प्रोडक्ट्स पर मिल रहा है 80%तक का डिस्काउंट 

Big Shopping Days में कस्टमर स्मार्टफोन से लेकर इलेक्ट्रॉनिक प्रॉडक्ट्स तक और फैशन प्रॉडक्ट्स से लेकर होम फर्नीचर के सामान पर 50%-80% के डिस्काउंट ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी बिड ऐंड विन, प्ले ऐंड विन जैसी भी कई स्कीम दे रही है।

इसे भी पढ़ें: Amazon-Flipkart सेल का हुआ आगाज, जानें कौन सी कंपनी देगी ज्यादा धमाकेदार ऑफर

Flipkart सेल में यूजर्स को मिलेगा नो कॉस्ट EMI और इंस्टेंट डिस्काउंट 

फ्लिपकार्ट की सेल में ग्राहकों को कई प्रोडक्ट्स पर नो कॉस्ट EMI का ऑप्शन मिलेगा, वहीं SBI ग्राहक अगर  क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर खरीददारी करते हैं तो उन्हें 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। 19 जुलाई तक चलने वाली इस सेल में कंपनी अपने कई प्रॉडक्ट्स पर 80% तक का डिस्काउंट दे रही है।

टॅग्स :फ्लिपकार्टस्मार्टफोनगूगल पिक्सलहॉनर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल