लाइव न्यूज़ :

रियलमी बुक की पहली सेल आज, कीमत 20 हजार रुपये कम, जल्दी करें फिर नहीं मिलेगा ऐसा मौका

By वैशाली कुमारी | Updated: August 30, 2021 16:44 IST

इनकी पहली सेल आज दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट realme.com पर शुरू होगी।

Open in App
ठळक मुद्देRealme Book (Slim) का पहला वर्जन 11th जनरेशन इंटेल कोर i3 प्रोसेसर के साथ आता है यह 14.9 मिमी पतला है और इसका वजन मात्र 1,38 किलो हैइसमें 54Wh की बड़ी बैटरी दी गई है। इस लैपटॉप में ड्यूल-फैन स्ट्रॉम कूलिंग सिस्टम दिया गया है

कुछ ही दिन पहले realme ने अपना पहला लैपटॉप realme Book (Slim) लॉन्च किया था। यह बेहद ही पतला और हल्का है। बता दें कि यह 14.9 मिमी पतला है और इसका वजन मात्र 1,38 किलो है। यह दो वेरिएंट में आता है। पहला i3 के साथ और दूसरा i5 के साथ। इनकी शुरुआती कीमत 44,999 रुपये है। realme Book (Slim) में 14 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसका एक वेरिएंट प्रीमियम लुक के साथ तो दूसरा एलीगेंट लुक के साथ आता है। इनकी पहली सेल आज दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट realme.com पर शुरू होगी।

 realme Book (Slim) की कीमत: 

Realme Book (Slim) का पहला वर्जन 11th जनरेशन इंटेल कोर i3 प्रोसेसर के साथ आता है जो 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज से लैस है। इसे 44,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। दूसरा वेरिएंट 11th जनरेशन इंटेल कोर i5 प्रोसेसर के साथ आता है जो 8 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज से लैस है। इसे 56,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। ग्राहकों के लिए इसे रियल ग्रे और दूसरा रियल ब्लू कलर में उपलब्ध कराया गया है। इसकी सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू हो चुकी है।

Realme Book (Slim) के कुछ स्पेशल फीचर्स: 

• रियमी बुक स्लिम (realme Book Slim) को लेटेस्ट 11th जनरेशन इंटेल कोर i5 और i3 प्रोसेसर के साथ ग्राहकों के लिए पेश किया गया है।

• यह 14.9 मिमी पतला है और इसका वजन मात्र 1,38 किलो है।

• इसमें  14 इंच की स्क्रीन के साथ 2160 x 1440 पिक्सल रेजोल्यूशन मौजद है।

• यह 256जीबी/512जीबी PCIe®️ SSD स्टोरेज के साथ 8 जीबी की LPDDR4x रैम को सपोर्ट करता है।

• इसे मैटेलिक बॉडी के साथ बनाया गया है। यह विंडोज 10 होम एडिशन दिया गया है जिसके साथ माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 2019 भी आता है।

• इसमें 2 हरमन स्पीकर्स मौजूद हैं। यह DTS HD स्टीरियो साउंड इफेक्ट को सपोर्ट करते हैं।

• इसमें 54Wh की बड़ी बैटरी दी गई है। इस लैपटॉप में ड्यूल-फैन स्ट्रॉम कूलिंग सिस्टम दिया गया है।

• यह पीडी चार्जिंग को सपोर्ट करता है जिसका मतलब यह है कि आप realme Powerbank के जरिए भी लैपटॉप को चार्ज कर सकते हैं।

 रियमी बुक (स्लिम) पर मिल रहें हैं आकर्षक ऑफर: 

ऑफर्स की बात करें तो इसके i3 प्रोसेसर वेरिएंट पर जहां 2,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा। वहीं, i5 प्रोसेसर वेरिएंट पर 3,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा। इसका बेस वेरिएंट 2,000 रुपये के डिस्काउंट के बाद 44,999 रुपये से 42,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं, i5 प्रोसेसर वेरिएंट पर 3,000 रुपये के इंस्टैंट डिस्काउंट के साथ 56,999 रुपये से 53,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

EMI के साथ-साथ एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध: 

Flipkart पर मिलने वाले अन्य ऑफर्स की बात करें तो ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जाएगा। साथ ही No cost EMI के तहत 7,500 रुपये प्रतिमाह देकर इसे घर लाया जा सकेगा। स्टैंडर्ड EMI भी उपलब्ध है। वहीं, 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया ज रहा है।

टॅग्स :रियलमीफ्लिपकार्टसेलमनी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की