लाइव न्यूज़ :

टिकट बुकिंग में होने वाली देरी पर रेलवे की सफाई- कहा एक ही समय में कई लोगों के लॉगइन करने से हो सकती है समस्या, बुक हो रही हैं टिकट

By रजनीश | Updated: May 21, 2020 11:59 IST

रेलवे ने 1 जून से चलने वाली 200 ट्रेनों की लिस्ट जारी की है। लेकिन ध्यान रखें इन ट्रेनों से आप सिर्फ ऑनलाइनट टिकट के जरिए ही यात्रा कर सकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसामान्य यात्री ट्रेनों की बुकिंग के लिए सुबह 10 बजे का समय निर्धारित किया गया था लेकिन जैसे-जैसे 10 बजे से आगे के मिनट बीतते गए टिकट उपलब्ध न होने की खबरें सामने आने लगी।इस पर रेलवे ने कहा कि टिकट बुकिंग में देरी इसलिए भी हो सकती है क्योंकि बहुत से लोग एक ही समय में लॉग इन करेंगे और 200 ट्रेनों के लिए रिजर्वेशन सिस्टम एक्टिव होने में समय लेगा।

सरकार ने बुधवार को 200 पैसेंजर ट्रेनों की लिस्ट जारी की। ये ट्रेन 1 जून से चलेंगी। इनके लिए 21 मई सुबह 10 बजे से ऑनलाइन टिकट की बुकिंग का समय भी दिया गया। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑनलाइन टिकट बुकिंग में काफी दिक्कत आ रही है। 

इस मामले में रेलवे ने कहा कि अम्फान तूफान के चलते ऑनलाइन बुकिंग में देरी हो रही है। दरअसल सामान्य यात्री ट्रेनों की बुकिंग के लिए सुबह 10 बजे का समय निर्धारित किया गया था लेकिन जैसे-जैसे 10 बजे से आगे के मिनट बीतते गए टिकट उपलब्ध न होने की खबरें सामने आने लगी।

इस पर रेलवे ने कहा कि टिकट बुकिंग में देरी इसलिए भी हो सकती है क्योंकि बहुत से लोग एक ही समय में लॉग इन करेंगे और 200 ट्रेनों के लिए रिजर्वेशन सिस्टम एक्टिव होने में समय लेगा।

इसके साथ ही रेलवे ने अम्फान तूफान की तरफ भी इशारा किया जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई गई लगभग 1 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।

रेलवे ने अपने बयान में कहा कि सभी को धैर्य रखने की सलाह दी जाती है। 10 बजकर 57 मिनट पर IRCTC ने ट्वीट किया कि "वेबसाइट ठीक काम कर रही है। टिकट बुक हो रही हैं।" 

इन बातों का रखें ध्यानयात्रा करने के अधिकतम 30 दिन पहले तक आप रिजर्वेशन कर सकते हैं। वर्तमान नियमों के तहत RAC और वेटिंग लिस्ट भी बनेगी लेकिन वेटिंग टिकट को लेकर आप यात्रा नहीं कर सकते। चार्ट बनने तक यदि आपकी वेटिंग टिकट कंफर्म हो जाती है तभी आप यात्रा कर सकेंगे।

इन ट्रेनों के लिए कोई अनरिज़र्व्ड टिकट नहीं जारी किए जाएंगे और ना ही ट्रेन पर सवार होने के बाद कोई टिकट दिया जाएगा। यदि आपके लिए खुद से टिकट बुक कर पाना संभव नहीं है तो किसी अन्य की मदद ले सकते हैं लेकिन बिना टिकट स्टेशन पहुचंने पर आपको वापस ही लौटना पड़ सकता है।

टॅग्स :आईआरसीटीसी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSwiggy और IRCTC ने देशभर के 152 स्टेशनों पर 'ट्रेन में खाना' सर्विस शुरू की

भारतहोली से पहले IRCTC ने बदले ऑनलाइन टिकट बुकिंग के नियम, अब ये दस्तावेज जरूरी

भारतअपने आधार को IRCTC अकाउंट से करें लिंक, मिलेंगे 5 बड़े फायदे; 99% लोग इस सुविधा से अनजान

भारतमहंगा होने वाला है ट्रेन का सफर, 26 दिसंबर से बढ़ जाएगा ट्रेन टिकट का प्राइस

भारतयात्री ध्यान दें! अब IRCTC से टिकट बुक करने के लिए ये काम करना होगा जरूरी, लागू हुआ नया नियम

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की