लाइव न्यूज़ :

Facebook मैसेंजर से हटाए जा रहे हैं ये इंट्रेस्टिंग फीचर, अब नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 29, 2019 13:34 IST

Facebook के मुताबिक ऐसा करने का मकसद मैंसेजर ऐप को हल्का और फास्ट करना है। बता दें कि गेम्स के साथ यूज़र्स अपने फ्रेंड्स के साथ चैटिंग और गेमिंग का मजा एक साथ ले सकते थे।

Open in App
ठळक मुद्देFacebook अपने मैसेंजर से इंस्टेंट गेमिंग (Instant Game) फीचर को हटा रहा हैइन इंस्टेंट गेम्स को मैसेंजर से हटाकर फेसबुक की मेन ऐप में शिफ्ट कर दिया जाएगाफेसबुक के मुताबिक ऐसा करने का मकसद मैंसेजर ऐप को हल्का और फास्ट करना है

दिग्गज सोशल मीडिया Facebook ने हाल ही में अपने डेवलपर कॉन्फ्रेंस में घोषणा की थी कि वह मैंसेजर ऐप को पहले से ज्यादा बेहतर और फास्ट बनाने के लिए कई जरूरी बदलाव करने वाला है। कंपनी ने इस पर काम करना भी शुरू कर दिया है। खबरों की मानें तो फेसबुक अब अपने मैसेंजर प्लैटफॉर्म के कुछ फीचर को कम करने वाला है।

बता दें कि Facebook अपने मैसेंजर से इंस्टेंट गेमिंग (Instant Game) फीचर को हटा रहा है। कंपनी के मुताबिक इन इंस्टेंट गेम्स को मैसेंजर से हटाकर फेसबुक की मेन ऐप में शिफ्ट कर दिया जाएगा। बता दें कि मैसेंजर पर यूजर्स को लूडो क्लब, बास्केटबॉल, वर्ड्स विद फ्रेंड्स फ्रेंजी, Pac-Man और स्पेस इंवेडर्स जैसे इंट्रेस्टिंग गेम मिलते हैं।

फेसबुक के मुताबिक ऐसा करने का मकसद मैंसेजर ऐप को हल्का और फास्ट करना है। बता दें कि गेम्स के साथ यूज़र्स अपने फ्रेंड्स के साथ चैटिंग और गेमिंग का मजा एक साथ ले सकते थे।

इंस्टेंट गेम्स शिफ्ट होंगे मेन ऐप में

फेसबुक के गेम्स पार्टनरशिप के ग्लोबल डायरेक्टर लियो ऑलीब ने ब्लॉग पोस्ट में कहा है कि इंस्टेंट गेम्स को अब फेसबुक मेन ऐप पर शिफ्ट किया जाएगा ताकि मैसेंजर को लाइट(हल्का) और फास्ट(तेज़) बनाया जा सके।

अलग-अलग स्तर पर होगा माइग्रेशन

कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि माइग्रेशन की प्रक्रिया को धीरे-धीरे पूरा किया जाएगा। बताया जा रहा है माइग्रेशन के दौरान मेसेंजर ऐप सबसे पहले आईओएस यूजर्स के लिए काम करना बंद करेगा। माइग्रेशन के पूरा होने के बाद यूजर फेसबुक के मेन ऐप से ही गेम को लॉन्च कर सकेंगे।

टॅग्स :फेसबुकसोशल मीडियाएंड्रॉयड ऐप्सऐप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

ज़रा हटकेVIDEO: भरी क्लास बेंगलुरु के प्रोफेसर ने छात्र को कहा 'आतंकवादी', यूनिवर्सिटी ने की कार्रवाई

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की