लाइव न्यूज़ :

कोरोना को लेकर फर्जी अफवाहों पर लगेगी लगाम, फेसबकु ला रहा है ये नया फीचर

By रजनीश | Updated: April 17, 2020 13:49 IST

कोरोना वायरस को लेकर एक तरफ जहां सरकारी विभागों से लेकर कई अन्य संस्थाएं लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही हैं वहीं कई लोग इससे जुड़ी अफवाहें भी फैला रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफर्जी खबरों पर रोक लगाने के लिए फेसबुक जल्द ही गेट द फेक्ट फीचर को पेश करने वाली  है। इस फीचर के जरिए फेसबुक जल्द ही कोरोना वायरस की गलत जानकारी देने वाले पोस्ट पर रोक लगाएगा।

भारत ही नहीं पूरा विश्व कोरोना वायरस से जूझ रहा है। जहां एक तरफ कई संस्थाएं इससे जुड़ी जानकारी लोगों को तक तरह-तरह के माध्यम से पहुंचा रही हैं वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इससे जुड़ी फर्जी खबरें भी लोग तेजी से वायरल कर रही हैं। कोरोना से जुड़ी फर्जी पोस्ट और अफवाहों पर लगाम लगाने के लिए व्हाट्सएप और ट्विटर जैसी सोशल मीडिया कंपनियां अपने-अपने स्तर पर काम कर रही हैं। इसी तरह की फर्जी खबरों पर रोक लगाने के लिए फेसबुक भी गेट्स द फेक्ट नाम का एक नया फीचर लेकर आ रहा है। 

फेसबुक के इस नए फीचर्स के जरिए यूजर्स को कोरोना से जुड़ी फेक पोस्ट को लाइक करने एंटी-मिसइंफॉर्मेशन (गलत जानकारी) का मैसेज मिलेगा। फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि हम फर्जी खबर को रोकने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। 

जुकरबर्ग ने यह भी कहा कि अब हम करीब 12 देशों में 60 से ज्यादा फैक्ट चेक कंपनियों के साथ मिलकर 50 भाषाओं में फर्जी सूचना पर रोक लगाएंगे। इसके साथ ही सही या गलत जानकारी होने पर उस पर एक टैग भी लगाया जाएगा।

क्या है फीचरफर्जी खबरों पर रोक लगाने के लिए फेसबुक जल्द ही गेट द फेक्ट फीचर को पेश करने वाली  है। इस फीचर के जरिए फेसबुक जल्द ही कोरोना वायरस की गलत जानकारी देने वाले पोस्ट पर रोक लगाएगा। वहीं फेसबुक का कहना है कि अभी तक यूजर्स के पास जितनी गलत जानकारी पहुंची है, हम उन्हें नोटिफिकेशन भेजकर सही जानकारी देंगे। 

फेसबुक यूजर्स को डब्ल्यूएचओ की आधिकारिक साइट पर जाने का सुझाव भी देगा। MyGov ने हाल ही में सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक के साथ मिलकर यूजर्स के लिए कोरोना हेल्पडेस्क चैटबॉट लॉन्च किया था। यूजर्स को इस चैटबॉट पर कोरोना वायरस से जुड़ी हर तरह की जानकारी मिलेगी। साथ ही MyGov का आधिकारिक पेज MyGov कोरोना हब फेसबुक के प्लेटफॉर्म पर है, जिसमें इस वायरस से जुड़ी कई जानकारी उपलब्ध हैं।

टॅग्स :फेसबुककोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

ज़रा हटके43 रुपये में 'वर्ल्ड क्लास' सफर! विदेशी ने दिल्ली मेट्रो की तुलना लंदन से कर दी, देखें वीडियो

भारतसमाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट बहाल, जानें पहली पोस्ट में उन्होंने क्या कहा

भारतआखिर क्यों पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फेसबुक खाता बैन?, सपा ने भाजपा पर किया हमला, जानें वजह

क्राइम अलर्टKarnataka: फेसबुक लाइव आकर शख्स ने की आत्महत्या की कोशिश, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की