लाइव न्यूज़ :

फेसबुक की पोल खोलने वाली फ्रांसेस ह्यूगन ने कहा मार्क जकरबर्ग के रहते हुए सुधार सम्भव नहीं, CEO पद से दें इस्तीफा

By विशाल कुमार | Updated: November 2, 2021 13:25 IST

एक वेब सम्मेलन में बोलते हुए फेसबुक की पूर्व कर्मचारी और व्हिसिलब्लोअर फ्रा्ंसेस ह्यूगेन ने कहा कि अगर मार्क जकरबर्ग सीईओ रहते हैं तो कंपनी में बदलाव होने की संभावना नहीं है. उन्होंने हाल ही में फेसबुक की आंतरिक कार्यप्रणाली से जुड़े दस्तावेजों को लीक किया है.

Open in App
ठळक मुद्देह्यूगेन ने फेसबुक ऑनलाइन नफरत तथा चरमपंथ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है. उन्होंने ब्रिटिश और अमेरिकी सांसदों के सामने अपनी गवाही दी है.अगर मार्क जकरबर्ग सीईओ रहते हैं तो कंपनी में बदलाव होने की संभावना नहीं है.

लिस्बन:फेसबुक की आंतरिक कार्यप्रणाली से जुड़े दस्तावेजों 'फेसबुक पेपर्स' को लीक करने के बाद पहली बार सार्वजनिक आते हुए व्हिसिलब्लोअर फ्रा्ंसेस ह्यूगेन ने मार्क जकरबर्ग से इस्तीफा देकर कंपनी में बदलाव लाने का अनुरोध किया है.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, एक वेब सम्मेलन में बोलते हुए ह्यूगेन ने कहा कि अगर मार्क जकरबर्ग सीईओ रहते हैं तो कंपनी में बदलाव होने की संभावना नहीं है.

फेसबुक की पूर्व प्रोडक्ट मैनेजन ह्यूगेन ने कहा कि हो सकता है कि यह किसी और के लिए बागडोर संभालने का मौका हो. फेसबुक किसी ऐसे व्यक्ति के साथ मजबूत होगा जो सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करने को तैयार हो.

करीब तीन अरब यूजरों वाले फेसबुक ने पिछले सप्ताह ही अपने नाम बदलकर मेटा कर दिया है जो एक मेटावर्स तैयार करेगा. यह एक ऐसी आभासी दुनिया होगी जो भविष्य में मोबाइल इंटरनेट की जगह ले लेगी.

हालांकि, फेसबुक की इस रिब्रांडिंग को ह्यूगेन बिना मतलब बताती हैं और कहती हैं कि इससे उसकी समस्याएं दूर नहीं होंगी.

फेसबुक की पूर्व डेटा वैज्ञानिक से व्हिसलब्लोअर बनीं फ्रांसेस ह्यूगेन ने पिछले दिनों कहा था कि ऑनलाइन नफरत तथा चरमपंथ को फेसबुक और अधिक गंभीर बना रहा है. उन्होंने अमेरिकी सीनेट की एक समिति के समक्ष यह भी कहा था कि फेसबुक बच्चों को नुकसान पहुंचा रहा है और ध्रुवीकरण को बढ़ावा दे रहा है.

उन्होंने ब्रिटिश और अमेरिकी सांसदों के सामने अपनी गवाही दी है और भारत में सूचना एवं प्रौद्योगिकी मामलों की संसदीय समिति भी उन्हें बुलाने पर विचार कर रही है.

टॅग्स :फेसबुकFacebook Indiaमार्क जकरबर्ग
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

कारोबारमार्क जुकरबर्ग की Meta बड़े पैमाने पर करेगी छंटनी, 20% स्टाफ पर मंडराया खतरा

ज़रा हटके43 रुपये में 'वर्ल्ड क्लास' सफर! विदेशी ने दिल्ली मेट्रो की तुलना लंदन से कर दी, देखें वीडियो

भारतसमाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट बहाल, जानें पहली पोस्ट में उन्होंने क्या कहा

भारतआखिर क्यों पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फेसबुक खाता बैन?, सपा ने भाजपा पर किया हमला, जानें वजह

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की